नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , विभाग की सह पर लाइनमैन कनेक्शन के नाम पर कर रहा धन उगाही, विभाग काट रहा कटिया दर्शा कनेक्शन – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

विभाग की सह पर लाइनमैन कनेक्शन के नाम पर कर रहा धन उगाही, विभाग काट रहा कटिया दर्शा कनेक्शन

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कायमगंज / फर्रूखाबाद :-  क्षेत्र के गांव रायपुर निवासी महिला शीतला देवी पत्नी सुरेश चंद्र ने कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि दिनांक 14 जून 2024 दिन शुक्रवार को समय लगभग 2:30 बजे विद्युत विभाग के कर्मचारी सुनील शाक्य लगभग 6-7 लोग के साथ आए और उन्होंने मेरा कनेक्शन काट दिया और केबिल साथ ले जाने लगे। महिला ने उन्हें बताया कि लाइनमैन नदीम 20-25 दिन पूर्व मुझसे व पड़ोसी से ₹5000 – 5000 रूपया विद्युत कनेक्शन के नाम पर लेकर मेरा व मेरे पड़ोसी तार जोड़ा था । कई बार रसीद और मीटर लगाने की बात करने पर आजकल करके टाल रहा था। आप अपने लाइनमैन से पूछ लो तो उक्त विद्युत कर्मी मेरे साथ अभद्रता करने लगे साथ ही पड़ोस के रहने वाले वेद प्रकाश दुबे की पत्नी के साथ भी उन लोगों द्वारा अभद्र व्यवहार किया गया।लाइनमैन नदीम द्वारा विद्युत कनेक्शन के नाम पर भोले भाले ग्रामीणों से रुपए लेकर विद्युत पोल से उनका तार जोड़ देते हैं और कहते हैं तुम्हारा कनेक्शन हो गया। मेरे द्वारा रसीद व बार-बार मीटर लगाए जाने की बात कह जाने के कारण विद्युत विभाग के कर्मचारियों द्वारा अभद्र व्यवहार किया गया है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]