नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कभी दस्यू की रही शरण स्थली बन सकती है जंगल, घूमने पहुंचेंगे हजारों लोग – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

कभी दस्यू की रही शरण स्थली बन सकती है जंगल, घूमने पहुंचेंगे हजारों लोग

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कायमगंज / फर्रूखाबाद :- वर्तमान में आसमान से भीषण आग बरस रही है। चारों तरफ लोग गर्मी से तेरा ही तेरा ही कर रहे हैं शहर में लोग एक का आनंद उठा रहे हैं तो दूसरी तरफ मध्यम वर्गीय परिवार बिजली के बिल की मार से परेशान हो रहे हैं। सरकार द्वारा हर साल सैकड़ो वृक्ष धरातल पर रोपण किए जाते हैं जो कि भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाते हैं उनकी गिनती मात्र दो तीन परसेंट ही जीवित रहती है शेष अभिलेखों में पुरी होती है और अधिकारी अपने प्रमोशन कि वाह वाही लूटते हैं। जनपद फर्रुखाबाद में गंगा के किनारे लाखों एकड़ भूमि ऐसी है जिस पर आए ना आए दिन किसी न किसी दबंग द्वारा कब्जा कर फसल बोई जाती है किंतु सरकार इस भूमि को कब्जा मुक्त नहीं कर पाती कुछ एक दबंगों द्वारा प्रशासन द्वारा रिकवरी कर एक औपचारिकता मात्र निभाई जा रही है। जागरूक जनपद वासियों ने जिलाधिकारी डॉ बी के सिंह से मांग की है कि यदि वह चाहे तो इस विशाल एकड़ वाली रेतीली भूमि पर पीपल बरगद पाकड़ जैसे वृक्षों का रोपण कर एक विशाल जंगल तैयार कर सकते हैं जिससे गंगा के किनारे लोगों को घूमने के लिए जंगल भी मिलेगा और गंगा स्नान करने का सौभाग्य भी प्राप्त होगा वही यूं कह सकते हैं कि जनपद वासियों को एक सुंदर पर्यटक या यूं कह सकते हैं की खूबसूरत जंगल जहां पेड़ पौधों के साथ-साथ भिन्न-भिन्न प्रकार के फूलों की खुशबू भी महकती मिलेगी जब इस तरह का जंगल होगा तो वहां घूमने के शौकीन लोग व गंगा स्नान करने वाले श्रद्धालु दोनों ही पहुंचेंगे जिससे कटरी क्षेत्र के रहने वाले ग्रामीणों को भी रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। लेकिन इस कटरी में वृक्षारोपण का कार्य हो तो धरातल पर नजर आए वहीं आसपास के गांव में पड़ी सरकारी भूमि पर भी ग्राम वासियों के सहयोग से मुनादी कर प्रत्येक ग्राम सभा में वृक्षारोपण का कार्य कराया जाए।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]