नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , हत्या कर सगे भाईयों के शव कुएं में फेंके – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

हत्या कर सगे भाईयों के शव कुएं में फेंके

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

फर्रुखाबाद / जहानगंज :- बीती रात खेत में मक्का काटने गये दो सगे भाईयों की हत्या कर शव सूखे कुएं में फेंक दिये गये। सूचना मिलने पर एसपी विकास कुमार सहित पुलिस बल मौके पर पंहुचे और घटना की जाँच की। पुलिस ने दोनों के शवों का पंचनामा भर कार्यवाही के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

थाना क्षेत्र के ग्राम वंथल साहपुर निवासी छबिनाथ के पुत्र 32 वर्षीय गुलाब सिंह व 25 वर्षीय दारा सिंह बुधवार की शाम लगभग चार बजे मक्का काटने के लिए निकले थे।लेकिन रात नौ बजे तक घर नही पंहुचे। जिसके बाद परिजनों की चिंता बढ़ गयी। गुलाब व दारा के बड़े भाई सुरजीत नें जब उन्हें फोन किया तो फोन रिसीब नही हुआ। परिजन उनकी तलाश करने खेतों की तरफ गये तो सूखे कुएं के ऊपर मोबाइल रखा था। जब परिजनों ने कुआ मे देखा तो दोनों के शव पड़े दिखाई दिए। शवों को देखते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गयी। परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से दोनों के शवों को बाहर निकाला। ग्राम प्रधान ने थानाध्यक्ष को फोन पर घटना की सूचना दी। सूचना मिलने पर एसपी विकास कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक डा. संजय सिंह , सीओ अरुण कुमार, थानाध्यक्ष फोर्स के साथ मौके पर पंहुचे और जाँच की।मृतकों के पिता छबिनाथ ने बेटों की हत्या का मुकदमा अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज कराया।
पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने बताया कि प्रारम्भिक जाँच में पता नही चला की शवों को किसने निकाला है। उसका पता लगाया जा रहा है। मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस की पांच टीमें खुलासे में लगे हैं। जल्द खुलासा किया जायेगा।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]