नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , विद्यालय पहुंचे बच्चे शिक्षकों ने लगाया तिलक, कहीं पहनाई गई माला, बच्चों ने खाया हलवा, फल और खीर – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

विद्यालय पहुंचे बच्चे शिक्षकों ने लगाया तिलक, कहीं पहनाई गई माला, बच्चों ने खाया हलवा, फल और खीर

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कायमगंज / फर्रूखाबाद :- 
गर्मी की छुट्टियों के बाद सोमवार को जनपद के स्कूल खुल गए। विद्यार्थी पहले दिन विद्यालय पहुंचे तो परिषदीय विद्यालयों में उनका जोरदार स्वागत किया गया। कहीं तिलक लगाकर बच्चों का स्वागत हुआ तो कहीं शिक्षकों ने बच्चों को माला पहनाई।
परिषदीय स्कूलों में प्रवेश उत्सव शुरू हो गया है। प्रवेश उत्सव के शुभारंभ पर मुख्य अतिथि ने बच्चों को तिलक लगाया और फिर माला पहनाकर स्कूल में प्रवेश कराया।सोमवार को सुबह कायमगंज विकास खंड के अंतर्गत गांव प्राथमिक विद्यालय टिलियां में प्रवेश उत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि नायब तहसीलदार मनीष वर्मा ने किया। खंड शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश पाल ने स्कूली बच्चों का तिलक करके माला पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने ग्रामीणों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे अपने बच्चों को रोजाना स्कूल भेजें। प्रधानाध्यापक विनोद गंगवार ने कहा कि शासन ने डीबीटी के माध्यम से अभिभावकों के खातों में 1200 रुपये की धनराशि भेजी है। इस धनराशि का सदुपयोग करते हुए जूता, मोजा, यूनिफार्म की खरीद करें। प्रवेश उत्सव के पहले दिन शिक्षकों ने स्कूल परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया। इस अवसर पर सहायक अध्यापक राहुल कुमार एवं सोनी गुप्ता शिक्षामित्र सीता राजपूत एवं रसोईया मौजूद रहीं।

गुब्बारों से सजाया स्कूल

प्राथमिक विद्यालय धर्मपुर में बच्चों के स्वागत के लिए गेट पर गुब्बारे लगाए गए। प्रधानाध्यापक संजीव गंगवार ने बताया कि एक महीने की छुट्टी के बाद बच्चे स्कूल पहुंचे हैं तो उनका स्वागत किया गया है।पहले दिन विद्यार्थी विद्यालय पहुंचे तो परिषदीय विद्यालयों में शिक्षकों ने उनका तिलक लगाकर स्वागत किया। उनको हलवा व फल खिलाए गए। इस अवसर पर अवधेश चंद्र, अलका यादव, प्रशांत, प्रेम सिंह, संदीप आदि शिक्षक उपस्थित रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]