नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , पूर्वोत्तर रेलवे की सकल आय रुपये 141.44 करोड़ की तुलना में 3.09 प्रतिशत अधिक – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

पूर्वोत्तर रेलवे की सकल आय रुपये 141.44 करोड़ की तुलना में 3.09 प्रतिशत अधिक

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

फर्रूखाबाद :- पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर मंडल के लिए वर्ष 2024-25 की प्रथम तिमाही के अंत तक यात्री संख्या, माल आय, अन्य कोचिंग वाणिज्य सन्ड्री आय तथा सकल आय में आशातीत वृद्धि के कारण सफलता से परिपूर्ण रहा।

वर्तमान वित्तीय वर्ष की प्रथम तिमाही के अन्त तक इज्जतनगर मंडल पर यात्री संख्या 1.75 करोड़ रही जोकि विगत वर्ष की इसी अवधि में दर्ज यात्री संख्या 1.46 करोड़ की तुलना में 20.20 प्रतिशत अधिक है। इसी प्रकार माल आय में भी 19.47 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गयी। विदित हो कि पिछले वित्तीय वर्ष के प्रथम तिमाही के अंत तक मंडल को रुपये 35.39 करोड़ आय हुई थी जबकि वर्तमान वित्तीय वर्ष के प्रथम तिमाही के अंत तक रुपये 42.28 करोड़ दर्ज की गई। अन्य कोचिंग आय में भी वर्ष 2024-25 के प्रथम तिमाही के अन्त तक रुपये 7.67 करोड़ दर्ज की गई जोकि विगत वर्ष की इसी अवधि में दर्ज रुपये 6.23 करोड़ की तुलना में 23.11 प्रतिशत ज्यादा है। वर्ष 2024-2025 की प्रथम तिमाही के अन्त तक वाणिज्य सन्ड्री आय में भी 46.45 प्रतिशत का तीव्र उछाल देखने को मिला। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2024-25 के प्रथम तिमाही के अंत तक वाणिज्य सन्ड्री आय रुपये 1.23 करोड़ दर्ज की गई, जबकि वर्ष 2023-24 की इसी अवधि में रुपये 0.84 करोड़ थी। इज्जतनगर मंडल की सकल आय में भी वर्ष 2024-25 की प्रथम तिमाही के अन्त तक रुपये 145.81 करोड़ दर्ज की गई जोकि विगत वर्ष की प्रथम तिमाही के अंत तक दर्ज की गई सकल आय रुपये 141.44 करोड़ की तुलना में 3.09 प्रतिशत अधिक है।

उपरोक्त उपलब्धियाँ इज्जतनगर मंडल के समस्त रेल अधिकारियों, पर्यवेक्षकों एवं कर्मचारियों के समेकित प्रयासों का प्रतिफल है। मंडल रेल प्रबंधक, इज्जतनगर सुश्री रेखा यादव ने आशा व्यक्त की है कि मंडल वित्तीय वर्ष की शेष तिमाहियों में रेल परिवहन के प्रत्येक क्षेत्र में आशातीत सफलता प्राप्त कर मंडल को शीर्ष पर स्थापित करने में सफल होगा।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]