नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , राजकीय संग्रहालय का भवन हो रहा खंडहर! सो रहा विभाग – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

राजकीय संग्रहालय का भवन हो रहा खंडहर! सो रहा विभाग

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

फर्रुखाबाद :- पिछले एक दशक से अधिक समय से राजकीय संग्रहालय का भवन केवल सफेद हाथी बनकर रह गया है। बड़ी धनराशि से इस भवन का निर्माण हुआ लेकिन उसके बाद भी उसको चालू नही किया गया। जो खंडहर में तब्दील हो रहा है। सपा प्रदेश सचिव ने मौके पर पंहुचे और भवन की दुर्दशा पर उसे संरक्षित करनें की मांग उठाई।
दरअसल मुलायम सिंह यादव के मुख्यमंत्री रहते करीब एक करोड़ से अधिक की लागत से शहर के बाहर हथियापुर में राजकीय संग्रहालय का भवन वर्ष 2012 में बनकर तैयार हो गया था। इसके बाद शासन ने इस पर ध्यान नहीं दिया। इस कारण ग्रामीणों ने भवन के ताले तोड़ दिए। कमरों के खिड़की, दरवाजे भी उखड़ गए। वर्तमान में दरवाजे खुले पड़े हैं और उसमें बेसहारा मवेशियों का बसेरा है। सोमवार को सपा के प्रदेश सचिव मंदीप यादव अन्य साथियों के साथ राजकीय संग्रहालय की हालत हो देखा। मंदीप यादव ने बताया कि जनता और किसानों, मजदूरों के खून पसीने की गाड़ी कमाई बर्बाद हो रही है। भवन निरंतर जर्जर होता चला जा रहा है । जिला प्रशासन व उत्तर प्रदेश सरकार मांग कर कहा कि इस भवन को सदुपयोग में लेकर खंडहर में तब्दील होने से बचाने का काम करें। नागेंद्र सिंह यादव, आजिम खान, अंशुल यादव, सोहेब खान, अमर सिंह, गुरदीप सिंह, जगबीर कठेरिया आदि रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]