नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , महीनों से बंद पंचायत भवन में फैला गंदगी का अंबार, निरीक्षण में मिलीं खामियां – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

महीनों से बंद पंचायत भवन में फैला गंदगी का अंबार, निरीक्षण में मिलीं खामियां

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

– ज्वाइंट बीडीओ को पंचायत भवन में मिला गंदगी का अंबार, महीनों से नहीं खुला पंचायत भवन 

– लाखों रूपया खर्च, फिर भी पंचायत भवन में नहीं आते सचिव हृदेश पांडेय 

– कंप्यूटर की एलईडी, यूपीएस मिला, सीपीयू गायब

– कक्ष में रखे रजिस्टर में नहीं मिली कोई कार्यवाही

– सही पाई गई महिला ग्राम प्रधान की आधिकांश शिकायतें 

कायमगंज / फर्रूखाबाद :- महिला ग्राम प्रधान की लिखित शिकायत पर जांच करने पहुंचे अधिकारी को पंचायत भवन में मिला गंदगी का अंबार, महीनों से नहीं खुला पंचायत भवन।
कायमगंज ब्लाक क्षेत्र की ग्राम पंचायत नरैनामऊ की महिला ग्राम प्रधान किरन देवी ने एक लिखित शिकायती पत्र मुख्य विकास अधिकारी व बीडीओ कायमगंज को दिया था। जिस पर सचिव पर मनमानी से कार्य करना, अपने निश्चित स्थान पर कार्ययोजना के लिए बुलाना, रिश्वत लेने आदि गम्भीर आरोप लगाए थे।जिस पर ज्वाइंट बीडीओ मनीराम मंगलवार को पंचायत भवन में निरीक्षण करने पहुंचें तो उन्हें परिसर में गंदगी मिली। जिसके बाद उन्होंने सचिव व ग्राम प्रधान कक्ष को खोला तो एक कक्ष में कबाड़ भरा था वहीं दूसरे कक्ष में कंप्यूटर का की एलईडी व यूपीएस रखा था सीपीयू गायब था, कमरे में लाइट व्यवस्था थी। मकड़ी का जाला, धुंध भयंकर तरह से छाई हुई थी। सभागार का ताला न खुलने पर खिड़की से देखा तो वहां भी गंदगी व धुंध छाई हुई थी। दीवारों पर मकड़ी का जाल था ऐसा लग रहा था कि महीनों से यहां कोई नहीं आया गया। जब कि ग्रामीणों की सहूलियत के लिए सरकार ने बिल्डिंग पर लाखों रूपया खर्च किया है। ज्वाइंट बीडीओ मनीराम ने कहा कि पंचायत भवन को देखकर यह लगता है सचिव हृदेश पांडेय यहां कई दिनों से नहीं आए हैं जबकि सप्ताह में कम से कम एक बार आना अनिवार्य है। अब यह जानकारी करना है कि इनके पास कितनी ग्राम पंचायत हैं उसकी रिपोर्ट सक्षम अधिकारी को कार्यवाही के लिए प्रेषित की जाएगी।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]