नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , एसडीएम ने कटवाए बाइको के चालान अधिवक्ताओं व कर्मचारियों में मचा हड़कंप – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

एसडीएम ने कटवाए बाइको के चालान अधिवक्ताओं व कर्मचारियों में मचा हड़कंप

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कायमगंज / फर्रूखाबाद :- 
तहसील दफ्तरों के दरवाजों व गैलरी में खड़ी पांच बाइको का एसडीएम ने कटवाया चालान, अधिवक्ताओं का फूटा गुस्सा जमकर की नारेबाजी।
तहसील सभागार की गैलरी व दफ्तरों के दरवाजों पर खड़ी बाइको को देख एसडीएम रविन्द्र कुमार की त्योरी चढ़ गई नायब तहसीलदार मनीष वर्मा, सृजन कुमार के साथ उन्होंने कस्बा चौकी विद्यासागर तिवारी से बाइको के चालान कटवाए। जिसमें लेखपाल धर्मेंद्र की बाइक संख्या UP 76 V 8215 का पांच हजार, अधिवक्ता संजय भास्कर की बाइक UP 76 J 8913 , सरमेश कुमार की बाइक संख्या UP 76 AD 4107 , कानूनगो राघवेंद्र की बाइक संख्या UP 76 AF 9806,UP 76 AY 3532 संजय कुमार का चालान काट दिया। बाइको के चालान कटते देख अधिकता एकत्र हो गए। उन्होंने एसडीएम के विरूद्ध नारेबाजी शुरू कर दी। जिसके बाद एसडीएम रविन्द्र कुमार अपने ऑफिस में जाकर बैठ गए। रेवन्यू बार एसोo के अध्यक्ष विशेश्वर दयाल, सचिव अवनीश गंगवार अधिवक्ताओं के साथ एसडीएम से मिलकर वार्ता की। उन्होंने कहा कि आपको नोटिस चस्पा कर देना था जिसके बाद यदि कोई बाइक खड़ी करता है तो वह उसकी जिम्मेदारी होगी, बाइक के लिए भी कोई स्थल चिन्हित नहीं है। जिस पर एसडीएम ने तहसील के खाली पड़े पिछले हिस्से में बाइक खड़ी किए जाने की बात कही। साथ ही कहा कि चाहे वह हमारे कर्मचारी हों या फिर अधिवक्ता जिसकी भी बाइक खड़ी हुईं, चालान निश्चित कटेगा। इस बार आपके आश्वासन पर सभी चालान वापस हो जाएंगे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]