नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , प्राइवेट कर्मचारियों से लेखपाल करा रहे हैं अवैध वसूली – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

प्राइवेट कर्मचारियों से लेखपाल करा रहे हैं अवैध वसूली

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कायमगंज / फर्रूखाबाद :- 
भारतीय किसान यूनियन भानू ने जनहित में कस्बा की जन समस्याओं को लेकर उपजिलाधिकारी रविंद्र कुमार को ज्ञापन सौंपा।
जिसमें कहा गया है कि नगर के प्राइवेट स्कूलों मे महंगी किताबें, महंगी फीस लगती है।बेटी पढ़ाओ अभियान को चर्चित स्कूल प्रबंधक ठेंगा दिखा रहे हैं। अन्य स्कूलों का भी यही हाल है बेटियों कैसे पढ़ाया जाए इन स्कूलों मान्यता निरस्त की जाए। मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए महीनों चक्कर नगर पालिका कायमगंज में लगाते लगाते थक जाते हैं। नगर पालिका कायमगंज का कर्मचारी नीरज गुप्ता बगैर सुविधा शुल्क लिए मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं देता है।जांच की जाए इसको पटल से तत्काल हटाया जाए इसके खिलाफ सख्त कार्रवाई कर नगर पालिका से हटाया जाए। कस्बा में विद्युत आने जाने का कोई समय नहीं है अक्सर सुबह और शाम के समय लाइनमैन द्वारा शटडाउन ले लिया जाता है पूरे 24 घंटे में मुश्किल से 12 घंटे भी बिजली नहीं मिलती है रोस्टर के अनुसार पूरे समय विद्युत दी जाए लाइनमैन 100 रुपए तार जोड़ने के लेते हैं। ग्राम पंचायत लोधीपुर में 50% फर्जी राशन कार्ड बने हैं जो दुनिया से विदा हो चुके हैं या जिनके पास ट्रैक्टर है उनके अंत्योदय राशन कार्ड बने हैं और जिनकी शादी हो गई है गांव छोड़कर चले गए उनकी जांच कर कर ऐसे राशन कार्ड निरस्त किए जाएं।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कायमगंज व शमसाबाद में सरकारी आवासों से अवैध कब्जे हटाए जाएं व दंत चिकित्सक डॉ सचिन को आवास उपलब्ध कराया जाए मुख्य चिकित्सा अधिकारी भारी भ्रष्टाचार में लिप्त है इसके जनपद में तैनाती के 3 वर्ष से अधिक का समय हो चुका है जिले से हटवाया जाए। कायमगंज तहसील में लेखपालों द्वारा प्राइवेट कर्मचारी अवैध वसूली के लिए तैनात कर रखे हैं जो आय,जाति प्रमाण पत्र के नाम पर अवैध वसूली कर रहे हैं। इसके बाद अन्य कार्य के लिए यही प्राइवेट कर्मचारी किसानों से अवैध वसूली कर रहे हैं। जिससे किसानों और आम जनमानस के कार्य नहीं हो रहे हैं ।जांच कर कर ऐसे भ्रष्ट लेखपालों पर कार्यवाही की जाए।जल निगम द्वारा लॉकडाउन के समय पेयजल के लिए पाइपलाइन डाली गई थी आज तक चालू नहीं की गई जांच कर कर सख्त कार्रवाई की जाए। पेयजल के लिए गंदा पानी नालियों की सिल्ट आती है।नगर पालिका कायमगंज की पानी की टंकी की बरसों से सफाई नहीं की गई।टंकी पर मधुमक्खियां ने बसेरा कर रखा है सफाई करवा कर स्वच्छ जल की व्यवस्था की जाए।नगर पालिका परिषद कायमगंज में तैनात बड़े बाबू राम भवन यादव कई वर्षों से कायमगंज में तैनात है सरकारी नियम के अनुसार 3 वर्ष से अधिक के कर्मचारियों की तैनाती वाले कर्मचारी हटाए जा रहे हैं। इसको भी तत्काल हटाया जाए।कस्बा कायमगंज में पुल गालिब से लेकर क विद्यालय कंपल रोड और रेलवे रोड ट्रांसपोर्ट से लेकर गंगा दरवाजा तक तमाम तख्त,ठेलियां,वाहन लगाकर सड़कों का रास्ता छोटा कर दिया है जैसे आम जनमानस को आवागमन में परेशानी होती है। घंटो जाम लगा रहता है। अतिक्रमण को तत्काल हटवाया जाए।
मोहल्ला कुकी खेल में स्ट्रीट लाइट महीनों से नहीं जलती हैं स्ट्रीट लाइट ठीक करवाई जाए।
इस अवसर पर जिला प्रभारी मुन्नालाल सक्सेना, जिला उपाध्यक्ष रागिब हुसैन खां, जिला संगठन सचिव रामवीर,जिला मीडिया प्रभारी विनीत कुमार, नगर उपाध्यक्ष जसवंत सिंह, जिला महासचिव प्रताप सिंह गंगवार,जिला संगठन मंत्री अमरीश शुक्ला, बिंदु सिंह गंगवार,अनुज सक्सेना, महिपाल राजपूत,रक्षपाल आदि कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]