नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , भ्रष्टाचार के विरोध में ईओ का फूंका पुतला – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

भ्रष्टाचार के विरोध में ईओ का फूंका पुतला

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कायमगंज / फर्रूखाबाद :- भारतीय किसान यूनियन भानू ने नगरपालिका परिषद में व्याप्त भ्रष्टाचार और आम जनमानस के काम न होने पर कस्बा के मैन चौराहे पर अधिशाषी अधिकारी का पुतला फूंककर विरोध किया।
भारतीय किसान यूनियन भानू की पंचायत मोहल्ला जवाहरगंज में जिला प्रभारी मुन्नालाल सक्सेना के आवास पर हुई। पंचायत में सर्वसम्मति से कहा गया कि नगर पालिका परिषद कायमगंज में जनहित की समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया जाता,कर्मचारी सब धन उगाही, सुविधा शुल्क लिए बगैर कोई कार्य नहीं करते हैं।कर्मचारी नीरज गुप्ता बगैर सुविधा शुल्क के मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं बनाता।जबकि नियम है कि 30 से 45 दिनों तक मृत्यु प्रमाण पत्र दे देना चाहिए। नगर पालिका द्वारा जांच,सभासद की रिपोर्ट देने के बाद भी नीरज गुप्ता बगैर सुविधा शुल्क के मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं देता है। जल निगम द्वारा नगर पालिका क्षेत्र में डाली गई लाइन पेयजल के लिए पांच साल व्यतीत हो चुके।चालू नहीं की गई।पेयजल के लिए गंदा पानी सिल्टयुक्त आ रहा है पानी की टंकी में सफाई नहीं की जा रही है।टंकी पर मधुमक्खियों ने बसेरा बना लिया। मोहल्ला जवाहरगंज में शापिंग काम्प्लेक्स है। बारातघर है लेकिन आज तक उसकी रंगाई पुताई नहीं की गई। नगर पालिका द्वारा गलियों का निर्माण कराया गया है। इसमें भारी भ्रष्टाचार है। कस्बा की अधिकांश लाईटें (लैंपपोस्ट) नहीं जलती हैं। जिससे डीजल की चोरी होती है। मोहल्ला कुकीखेल में रागिब हुसैन खां के मकान व सोमबाबा मोहल्ला पाठक की लाइटें बरसों से खराब है। रामभवन यादव बड़े बाबू को करीब आठ साल से अधिक का समय तैनाती को हो गया। शासन की नीति के अनुसार तीन वर्षों में तबादला होना चाहिए।अधिकांश कर्मचारी अवैध वसूली कर रहे हैं कस्बा कायमगंज में पुल ग़ालिब से लेकर सी पी स्कूल व रेलवे रोड से ट्रांसपोर्ट, गंगा दरवाजा तक भारी अतिक्रमण है।शौचालय आम जनमानस के लिए शौच के लिए बनवाए गए। नगर पालिका कायमगंज ने ताले डाल रखे हैं। कई बार प्रार्थना करने पर यहां के अधिशाषी अधिकारी कायमगंज के कानों में जूं नहीं रेंगती।उपरोक्त वर्णित मांगों के संबंध में उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री,जिलाधिकारी फर्रुखाबाद और उप जिला अधिकारी कायमगंज ईओ को अनेकों बार मांग पत्र प्रस्तुत किए गए लेकिन अधिकारियों द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया गया। सब बिना काम के पैसे ले रहे हैं।धनउगाही कर रहे हैं।इन्हीं सब समस्याओं को लेकर ईओ का पुतला फूंका गया।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह सोमवंशी,जिला प्रभारी मुन्नालाल सक्सेना, जिला उपाध्यक्ष रागिब हुसैन खां, जिला संगठन सचिव प्रताप सिंह गंगवार, जिला मीडिया प्रभारी विनीत सक्सेना, जिला सचिव रामवीर, जिला संगठन और प्रचार मंत्री अमरीश शुक्ला,अनुज, कमलेश राजपूत, बिंदु सिंह गंगवार आदि कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]