नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , डाक कावड़ यात्रा का आसिफ मंसूरी व अरूण दुबे ने पूजन कर जत्था किया रवाना – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

डाक कावड़ यात्रा का आसिफ मंसूरी व अरूण दुबे ने पूजन कर जत्था किया रवाना

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कायमगंज / फर्रूखाबाद :- जलाभिषेक करने को निकली डाक कावड़ यात्रा के जत्थे का अल्पसंख्यक समुदाय के पूर्व सभासद व वरिष्ठ भाजपा नेता ने तिलक माल्यार्पण कर किया सम्मानित।
सावन के दूसरे सोमवार पर भगवान शिव को जलाभिषेक करने के लिए नगर के मोहल्ला नईबस्ती से डाक कावड़ यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं का जत्था गोला गोकर्ण नाथ के लिए रवाना हुआ। नगर के विभिन्न मंदिरो में पूजा अर्चना कर यह जत्था नगर के मोहल्ला नई बस्ती से गंगा जल भरने को रवाना हुआ तो पूर्व सभासद आसिफ मंसूरी उनकी पुत्री अलीफा, अलीना पुत्र आतिफ मंसूरी ने वरिष्ठ भाजपा नेता ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अरूण दुबे के साथ डांक कांवड़ पर तिलक लगाकर पूजन किया। यात्रा में साथ जा रहे प्रत्येक सदस्य को तिलक, माल्यार्पण व शिव अंग वस्त्र पहनाकर रवाना किया। नगर के युवाओं में डाक कांवड़ यात्रा जोर पकड़ने लगी है। भाजपा नेता अरुण दुबे ने जिला प्रशासन से मांग की है कि जिस मार्ग से कांवाड़ यात्रा गुजरे वहां जाम की इस्थित न हो। श्रावण मास कांवड़ यात्रा का सर्वाधिक महत्त्व है। कांवड़ यात्रियों ने गंगा जल लेकर गंतव्य को प्रस्थान करना शुरू कर दिया है। दिन में गर्म और उमस से शिवभक्तों के कुम्हलाए चेहरे चहुंओर बम-बम भोले के जयकारे लगाते रहे।
आसपास के गंगा घाटों से लेकर मंदिर, बाजारों और पैदल मार्ग के अलावा दिन भर नगर के मुख्य मार्गो पर कांवड़ यात्री ही नजर आ रहे हैं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]