नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , श्री कृष्णा एसोसिएट पर जांच करने पहुंचे डीसी मनरेगा – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

श्री कृष्णा एसोसिएट पर जांच करने पहुंचे डीसी मनरेगा

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कायमगंज / फर्रूखाबाद :- ग्राम प्रधान व भाकियू कार्यकर्ताओं के ज्ञापन के बाद मामले की जांच करने पहुंचे डीसी मनरेगा को अपने प्रतिष्ठान पर रखे कंप्यूटर दिखाने से किया इंकार।
कायमगंज ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत नरैनामऊ की प्रधान किरण देवी ने जिलाधिकारी बीके सिंह से सेक्रेटरी द्वारा किए गए भ्रष्टाचार की लिखित शिकायत की थी। उसके बाद भारतीय किसान यूनियन भानु गुट के जिला महासचिव गिरीश चंद्र शाक्य ने अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ मुख्यमंत्री के नाम संबोधित एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी की अनुपस्थिति में नायब तहसीलदार को सौप था। जिसमें ग्राम विकास अधिकारी हृदेश पांडेय द्वारा भ्रष्टाचार कर अपनी निजी फर्म श्री कृष्णा एसोसिएट में पांच ग्राम पंचायत के रुपए का भुगतान किया गया था । जो कि नियम विरूद्ध है।विभिन्न शिकायतों को लेकर डीसी मनरेगा रणजीत कुमार बीडीओ सुनील कुमार पांडेय मामले की जांच करने के लिए ग्राम उलियापुर पहुंचे जहां उन्होंने कराए गए कार्यों का निरीक्षण किया। यहां से भाई पंचायत भवन नरैनामऊ पहुंचे जहां पंचायत भवन में काफी गंदगी पाई गई वहीं कंप्यूटर आदि के पास पास गंदगी व मकड़ी के जाले लगे हुए थे। कंप्यूटर का सीपीयू नहीं था जिस पर प्रधान प्रतिनिधि श्री कृष्ण ने बताया की सीपीयू ग्राम विकास अधिकारी अपने प्रतिष्ठान पर रखे हुए हैं वहीं से सारा काम करते हैं यहां से डीसी मनरेगा सीधे श्री कृष्णा एसोसिएट कार सर्विस सेंटर पर पहुंचे। जहां पर उन्होंने प्रतिष्ठा का निश्चय किया जब उन्होंने कंप्यूटर आज कक्षा देखने के लिए कहा तो सचिव ने कहा कि वह ऊपर कक्ष में रखे हुए हैं। लेकिन डीसी मनरेगा को कक्ष में ले जाने से इनकार कर दिया। जब मीडिया कर्मियों ने जांच के बारे में जानकारी चाहिए तो डीसी मनरेगा ने बताया कि उनकी शिकायत थी जिसकी वह जांच करने आए थे जांच अभी गोपनीय है इसके बारे में कुछ नहीं कर सकते जो जांच पाया गया है वह उच्च अधिकारियों को अवगत कराया जाएगा।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]