मांगे पूरी नहीं हुई तो 13 अगस्त को लगेगी महापंचायत
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कायमगंज / फर्रूखाबाद :-
भारतीय किसान यूनियन भानू गुट के जिला महासचिव गिरीश चंद्र शाक्य के नेतृत्व में राजवीर चौहान रवि शंकर धन सिंह सुनहरी लाल मंजेश आदि पदाधिकारी ने जिला अधिकारी के नाम संबोधित एक ज्ञापन उप जिलाधिकारी रविंद्र कुमार को सोपा जिसमें उन्होंने कहा कि वह विभिन्न कई दिनों से भ्रष्टाचार व राजस्व से संबंधित समस्याओं को लेकर ज्ञापन देते चले आ रहे हैं लेकिन आपके अधिनस्थों द्वारा अधिकारियों को गुमराह कर दिया जाता है और समस्या का निस्तारण नहीं हो रहा। उन्होंने ग्राम विकास अधिकारी हृदेश पाण्डेय के भ्रष्टाचार को लेकर भी आवाज बुलंद की जिस पर एसडीएम ने वीडियो सुनील कुमार पांडे से वार्ता कर जानकारी चाहिए तो उन्होंने कहा की साहब वह मामले में दोषी पाए गए हैं जिसकी रिपोर्ट मुख्य विकास अधिकारी को प्रेषित कर दी गई है अब जो भी कार्रवाई होगी वहीं से होगी । एसडीएम रविन्द्र कुमार ने किसानों से कहा की हम प्रयास करेंगे कि आपकी महापंचायत ना हो सभी अधिकारी मौजूद रहेंगे सभागार में वार्ता के साथ ही समस्याओं का निस्तारण करने का पूरा प्रयास किया जाएगा।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

