नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , काकुत्स्थ समाज की बैठक संपन्न, समाज की एकता पर दिया जोर – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

काकुत्स्थ समाज की बैठक संपन्न, समाज की एकता पर दिया जोर

Meeting of Kakutstha society concluded, emphasis laid on unity of society
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

मथुरा ( VNEWSLIVE 24) :- श्री काकुत्स्थ नामदेव क्षत्रिय महासभा 3390 की प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक भरतपुर गेट अग्रवाल अतिथि गृह में सम्पन्न हुई। बैठक में समाज के सर्वांगीण विकास के लिए सामूहिक विवाह सम्मेलनों को बढ़ावा देने, समाज में व्याप्त कुरीतियों के निवारण के लिए जागरूकता अभियान चलाने तथा समाज की एकजुटता बढ़ाने पर चर्चा की गई। संस्था अध्यक्ष राकेश काकुत्स्थ , महामंत्री दिलीप कुमार, संरक्षक विनय सिंह, विश्राम सिंह, लालू पुजारी, केशलाल नामदेव, भरत राजपूत, आरके सक्सेना , सुखेंद्र सिंह,सहित विभिन्न जनपदों से आए पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने श्री काकुत्स्थ जी महाराज, संत शिरोमणि नामदेव जी महाराज के चित्र के समक्ष द्वीप प्रज्वलित कर बैठक का शुभारंभ किया। महामंत्री दिलीप कुमार ने कहा कि हमारा समाज एक जुटता के अभाव में पिछड़ता जा रहा है। समाज के सर्वांगीण विकास के लिए सामूहिक विवाह सम्मेलन ज्यादा से ज्यादा आयोजित होने चाहिए। बालकों को आधुनिक तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने तथा अपने समाज के मूल कर्म (सिलाई) कार्य करने वालों को नई तकनीकी के साथ कार्य को बढ़ावा देने पर जोर दिया। समाज में व्याप्त कुरीतियों के निवारण के लिए समाज द्वारा जागरूकता अभियान चलाने पर चर्चा की गई। जागरूकता अभियान के द्वारा समाज को एक जुट करने तथा समाज में व्याप्त कुरीतियों के निवारण के लिए गांव-गांव तथा घर-घर जार लोगों को जोड़ा जाएगा। समाज के प्रत्येक घर में श्री काकुत्स्थ महाराज व संत शिरोमणि नामदेव जी महाराज के चित्र पूजन के साथ समाज की धर्मशाला निर्माण कार्य के लिए योजनाएं बनाई जाएगी। इस अवसर पर विनोद सक्सेना शमसाबाद, प्रमोद सक्सेना शाहजहांपुर, शमसाबाद, शिवकुमार आगरा, बलवीर सिंह, प्रमोद फिरोजाबाद सहित विभिन्न जनपदों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]