नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , आखूनपुर में स्वतंत्रता दिवस की जगह अध्यापिकाओं ने मनाया गणतंत्र दिवस – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

आखूनपुर में स्वतंत्रता दिवस की जगह अध्यापिकाओं ने मनाया गणतंत्र दिवस

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

– इंजीनियर की गलती निर्माण के दौरान ढक जाती है। डॉक्टर की गलती व्यक्ति के अंतिम संस्कार होते ही मिट जाती है, लेकिन शिक्षक की गलती कभी नहीं छिपती, बल्कि राष्ट्रीय विनाश का कारण बनती है।

कायमगंज / फर्रूखाबाद :- जिला फर्रुखाबाद के तहसील क्षेत्र कायमगंज में शिक्षकों की लापरवाही का एक खास नमूना दिखा। शिक्षकों ने ब्लैक बोर्ड पर स्वतंत्रता दिवस के स्थान पर गणतंत्रत दिवस का लिख दिया।
पूरा देश आज 78 वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। चारों तरफ झंडा फहराया गया। उत्तर प्रदेश के जनपद फर्रुखाबाद के सभी सरकारी और गैर सरकारी कार्यालयों में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर ध्वजारोहण किया गया। वहीं दूसरी कायमगंज क्षेत्र के गांव आखूनपुर के सरकारी स्कूल में शिक्षकों द्वारा गणतंत्रता दिवस सेलिब्रेट किया गया। जी हां, ये हम नहीं कह रहे हैं। स्कूल के ब्लैक बोर्ड के मुताबिक स्कूल के लोग गणतंत्रता दिवस ही मना रहे हैं।
ब्लैक बोर्ड पर गलती हो सकती है। लेकिन जिसे सुधारा भी जा सकता है लेकिन पूरे दिन स्वतंत्रता दिवस की जगह गणतंत्रता दिवस लिखा रहा है।
प्रधानाध्यापिका अनुराधा यादव, सहायक अध्यापक प्रीती, शिक्षामित्र तनवी आमरीन की गलती पर नजर ही नहीं गई।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]