दो वर्ष पूर्व खरीदी जमीन पर दबंग करना चाह रहे हैं कब्जा, दे रहे हैं जान माल की धमकी
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कायमगंज/ फर्रूखाबाद :- पीड़ित की भूमि पर दबंग विक्रेता पर दबाव बनाकर जबरिया भूमि कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। परेशान महिला ने मुख्यमंत्री व जिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाई है।
थाना कपिल क्षेत्र के गांव दीपपुर नगरिया निवासी सुमन पत्नी जोगेंद्र पाल ने बताया कि उसने गांव के सत्यनारायण से तीन बीघा जमीन लगभग दो वर्ष पूर्व खरीदी थी जिसे उसने बैनामा कराया था खतौनी में भी उसका दाखिल खारिज हो चुका है लेकिन अब सत्यनारायण के कुछ रिश्तेदार बचाराम ,ओवेंद्र, वीरेंद्र जो की दबंग किस्म के हैं। उसकी भूमि पर जबरिया कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं और जान माल की धमकी भी दे रहे हैं जिसकी लिखित शिकायत उसने जिला अधिकारी व मुख्यमंत्री को पत्र भेज कर की है उसने बताया कि उक्त दबंग लो सत्यनारायण पर भी बैनामा वापसी के लिए दबाव बना रहे हैं।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

