नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बागेश्वर धाम जा रहे कायमगंज के पांच लोगों की मौत – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

बागेश्वर धाम जा रहे कायमगंज के पांच लोगों की मौत

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

फर्रुखाबाद :- 
छतरपुर में हुए दर्दनाक हादसा में अब तक सात लोगों की मौत हो गई है। हादसा की भयावहता देखने वाले बता रहे हैं कि मरने वालों का आंकड़ा बढ़ सकता है। हालांकि पांच लोगों को बचाने की मशक्कत छतरपुर के अस्पताल में जारी है। ये सभी लोग बागेश्वर धाम के दर्शन करने निकले थे। प्राथमिक जानकारी के मुताबिक सभी श्रद्धालु कायमगंज के गांव नरैनामऊ जिला फर्रुखाबाद उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं।
जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश छतरपुर से गुजर रहे नेशनल हाईवे 39 पर ये भीषण हादसा हुआ है। कुछ लोग कायमगंज के गांव नरैनामऊ बागेश्वर धाम के दर्शन करने छतरपुर पहुंचे थे। छतरपुर रेलवे स्टेशन पर ये लोग उतरे और एक ऑटो (UP95/AT2421) किराये पर लेकर बागेश्वरधाम यानी गढ़ा गांव की ओर निकले थे। मन में दर्शन की कामना लिए सफर कर रहे थे, सोमवार सुबह करीब 5 बजे अचानक इनका ऑटो आगे चल रहे ट्रक (PB13/BB6479) से पीछे टकरा गया।
हादसा इतना भयावह था कि पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जो घायल थे वे भी बेसुध हो गए। जोरदार टक्कर की आवाज सुनकर लोग घटनास्थल पर भागे। हृदय विदारक दृश्य देखकर सभी सहम गए। कुछ लोगों मदद के लिए एंबुलेंस और पुलिस को सूचना दी, कुछ लोग अपनी तईं मदद करने की कोशिश करने लगे। हालांकि ये अभी कहना मुश्किल है कि ऑटो चालक तेज गति से ट्रक से टकरा गया या ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दिए।
मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल घायलों को अस्पताल भेजा तो शवों को भी पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अस्पताल पहुंचे सात घायलों में से दो ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पांच लोगों का अभी भी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
सिविल लाइन थाना प्रभारी वाल्मिक चौबे के अनुसार ऑटो छतरपुर रेलवे स्टेशन से 12 श्रद्धालुओं को लेकर बागेश्वर धाम जा रहा था। माना जा रहा है कि ड्राइवर को झपकी आ गई और ऑटो ट्रक से जा टकराया। मृतकों में डेढ़ साल की बच्ची शामिल है। सामने आई जानकारी के अनुसार हादसे में ऑटो चालक प्रेम नारायण कुशवाहा सहित जनार्दन, मनु श्रीवास्तव, नन्हे, गोविंद, लालू, अंशिका (उम्र डेढ़ साल) की मौत हुई है।

सीएम ने जताया दुख
सीएम डॉ. मोहन यादव ने सोशल साइट एक्स पर लिखा कि छतरपुर जिले अंतर्गत खजुराहो-झांसी हाइवे पर महोबा रेलवे स्टेशन से बागेश्वर धाम जाते समय हुई सड़क दुर्घटना में ऑटो में सवार उत्तरप्रदेश के सात लोगों की असामयिक मृत्यु एवं छह लोगों के घायल होने का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। मृतकों की पहचान एवं परिजनों से संपर्क हेतु उप्र सरकार से संपर्क में हैं। गंभीर घायलों को ग्वालियर रेफर किया गया है। घायलों के समुचित इलाज के लिए जिला प्रशासन को निर्देशित किया गया है। बाबा महाकाल से दिवंगतों की पुण्यात्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। दुःख की इस घड़ी में हम सभी शोकाकुल परिवारों के साथ हैं। ।।ॐ शांति।।
मौत की सूचना मिलने पर गांव मे सन्नाटा पसर गया। परिवार के लोग मध्यप्रदेश के लिए रवाना हो गए। समाचार लिखे जाने तक गांव आगे की जानकारी नहीं हो सकी बुधवार को शव गांव आने का अनुमान ग्रामीण लगा रहे हैं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]