नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , एस०सी० एवं एस०टी० आरक्षण को लेकर बुद्ध अंबेडकर सामाजिक सेवा समिति ने सौंपा ज्ञापन – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

एस०सी० एवं एस०टी० आरक्षण को लेकर बुद्ध अंबेडकर सामाजिक सेवा समिति ने सौंपा ज्ञापन

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कायमगंज / फर्रूखाबाद :- बुद्ध अंबेडकर सामाजिक सेवा समिति ने महामहिम राष्ट्रपति के नाम संबोधित एक ज्ञापन उप जिलाधिकारी रविंद्र कुमार को सौंपा।
ज्ञापन में कहा है कि माननीय सुप्रीम कोर्ट द्वारा एस०सी० एवं एस०टी० आरक्षण के उपवर्गीकरण पर सात न्यायाधीशों की संवैधानिक पीठ द्वारा दिये गये फैसले से देश में अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति के लोगों की पुनः उपवर्गीकरण दिये जाने की मान्यता प्रदान की गयी है। जिसको लेकर और भी बहुत सारी बातें कहीं गयी है। युक्त निर्णय से हमारा बुद्ध अम्बेडकर सामाजिक सेवा समिति सहमत नहीं है। महामहिम राष्ट्रपति भारत समस्त अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति की जनता आप से विनम्र निवेदन करती है कि 01.08.2024 के माननीय सुप्रीम कोर्ट के संविधानिक पीठ के द्वारा दिये गये निर्णय जिसमें उपवर्गीकरण व क्रीमी लेयर सहित इन वर्गों की आरक्षण के सन्दर्भ में परिवर्तन किया गया है। उक्त परिपेक्ष में संसद का विशेष सत्र बुलाकर निरस्त कराने एवं आरक्षण के मूल स्वरूप जो कि 01.08.20224 से पहले लागू था उस स्वरूप बहाल कराने का एवं आरक्षण को संविधान की नौवी सूची में दर्ज कराए । इस अवसर पर दुर्वेश कुमार जाटव, सुनील कुमार, विजय कुमार, बुद्ध प्रकाश,अनुराग सिंह आदि पदाधिकारी साथ रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]