अज्ञात शरारती तत्वों के द्वारा रेलवे ट्रैक पर डाला गया लकड़ी का बूटा ट्रेन के इंजन में फंसा
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कायमगंज / फर्रूखाबाद :- कायमगंज स्टेशन से 5 किलोमीटर दूर भटासा स्टेशन के पास लगभग 300 मीटर की दूरी पर एक लकड़ी का बूटा देर रात अज्ञात तत्वों के द्वारा ट्रैक पर डाल दिया गया। जब ट्रेन संख्या 05389 कासगंज फर्रुखाबाद पैसेंजर स्पेशल ट्रैक से गुजरी तो पायलट ने एक लकड़ी का बूटा ट्रैक पर पड़ा हुआ देखा । उसने तत्काल ट्रेन को रोकने का प्रयास किया जब तक ट्रेन रुक पाती लकड़ी का बूटा इंजन के अगले हिस्से में फस गया। काफी अथक प्रयास के बाद जब लकड़ी का बूटा नहीं निकला तो कायमगंज भटासा स्टेशन के पूर्व में गेट मेन ने लोहे की राड लेकर ट्रेन के इंजन में फंसा हुआ बूटा निकाला। इसके बाद ट्रेन आगे बड़ी और ट्रेन के पायलट ने लकड़ी के बूटा को शमसाबाद रेलवे स्टेशन के हवाले कर दिया। वहीं सुबह घटना स्थल पहुंची आरपीएफ के एसआई ओमप्रकाश मीणा ने डॉग स्क्वॉड के साथ ट्रैक का निरीक्षण किया।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


