फालेरिया बीमारी को लेकर छात्राओं को किया जागरूक
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कायमगंज / फर्रुखाबाद :- शकुन्तला देवी शिक्षण संस्थान में फाइलेरिया मुक्त अभियान के तहत एक गोष्ठी का आयोजन किया गया।
मुख्य अतिथि मलेरिया इंस्पेक्टर डा0 नरजीत कटियार रहे एवं विषिश्ठ अतिथि मेडिकल ऑफीसर डा0 जितेन्द्र बहादुर रहे। डा0 नरजीत कटियार ने बच्चों को जागरूक करते हुए बच्चों को फाइलेरिया के बारे में विस्तार से बताया तथा उसके बचाव की जानकारी दी। जिसमें उन्होने बताया कि फाइलेरिया जिसे हम हाथी पांव नाम की बीमारी से भी जानते हैं जिसे पनपने में 5 से 15 वर्ष तक का समय लग सकता है। इसके लक्षण एकदम पता नहीं चलते हैं यह बीमारी धीरे-धीरे बनती है। विनय मिश्रा ने बताया कि यह बीमारी मच्छर के काटने से होती है। जिस प्रकार मलेरिया, डेंगू, चिकिनगुनिया बीमारी मच्छरों के काटने से होती है ऐसे ही यह बीमारी भी मच्छरों से होती है। उन्होने कहा जिस प्रकार हमने पोलिया के ड्राप पीकर पोलियो नामक बीमारी से मुक्ति पायी है उसी प्रकार हम फाइलेरिया की पहले से डोज लेकर इस बीमारी से मुक्ति पा सकते हैं उन्होने आगे बताया जिसे यह बीमारी हो गयी है वह भी इसकी डोज ले सकता है और जिसे यह बीमारी नहीं है वह बचाव के लिए इसकी डोज ले सकता है। इस दौरान विद्यालय की प्रबन्धिका मोनिका अग्रवाल ने भी बच्चों को जागरूक करते हुए कहा कि हमें समय-समय पर चिकित्सक से सलाह लेती रहनी चाहिए और अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना चाहिए। विद्यालय के प्रधानाचार्य सुतीक्षण श्रीवास्तव ने सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर सीएचसी से आये रामनरेश, महाविद्यालय की प्राचार्या डा0 वेणू सिंह, विद्यालय के सन्तोष शर्मा, शिल्की मिश्रा, ममता सिंह, लक्ष्मी गंगवार, कमला देवी, विकास श्रीवास्तव, रश्मि गंगवार, रीना बाथम, विजय कुमार, अमित कुमार, प्रियांश्ी सिंह, शशांक शुक्ला, मनोज कुमार संदीप यादव, तान्या गंगवार, सुरभि श्रीवास्तव, षायना खान, पूजा सिंह सहित सभी शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहे। विनय मिश्रा ने बताया कि यह बीमारी मच्छर के काटने से होती है। जिस प्रकार मलेरिया, डेंगू, चिकिनगुनिया बीमारी मच्छरों के काटने से होती है ऐसे ही यह बीमारी भी मच्छरों से होती है। उन्होने कहा जिस प्रकार हमने पोलिया के ड्राप पीकर पोलियो नामक बीमारी से मुक्ति पायी है उसी प्रकार हम फाइलेरिया की पहले से डोज लेकर इस बीमारी से मुक्ति पा सकते हैं उन्होने आगे बताया जिसे यह बीमारी हो गयी है वह भी इसकी डोज ले सकता है और जिसे यह बीमारी नहीं है वह बचाव के लिए इसकी डोज ले सकता है। विद्यालय की प्रबन्धिका मोनिका अग्रवाल ने भी बच्चों को जागरूक करते हुए कहा कि हमें समय-समय पर चिकित्सक से सलाह लेती रहनी चाहिए और अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना चाहिए। प्रधानाचार्य सुतीक्षण श्रीवास्तव ने सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर प्राचार्या डा0 वेणू सिंह, सन्तोष शर्मा, शिल्की मिश्रा, ममता सिंह, लक्ष्मी गंगवार, कमला देवी, विकास श्रीवास्तव, रश्मि गंगवार, रीना बाथम, विजय कुमार, अमित कुमार, प्रियांशी सिंह, शशांक शुक्ला, मनोज कुमार संदीप यादव, तान्या गंगवार, सुरभि श्रीवास्तव, शायना खान, पूजा सिंह सहित सभी शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

