नाबालिक बालिका को पांच माह की गर्भवती करनें में दो आरोपी गिरफ्तार
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कायमगंज / फर्रूखाबाद :- नाबालिक 13 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म कर गर्भवती करनें के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है ।दोनों दरिंदो को पुलिस ने न्यायालय के लिए चालान कर दिया।
कोतवाली कायमगंज क्षेत्र के एक गाँव निवासी 13 वर्षीय बालिका के साथ लगभग 5 माह पूर्व दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया था। 5 माह की गर्भवती होने पर पीड़िता की मां ने।30 अगस्त को कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। कोतवाली प्रभारी रामअवतार व एसएसआई सुरजीत सिंह व टीम ने आरोपी पंकज पुत्र राजेश, अमित पुत्र मुकेश निवासी हजरतपुर कायमगंज को गिरफतार किया है।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

