बैंक की लापरवाही ,पत्रकार के खाते से निकाले गए लाखों रुपए
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
फर्रूखाबाद :- पत्रकार के चालू खाते से निकाल लिए गए लाखों रुपए। शिकायत करने पर बैंक कर्मियों ने किया अनुसुना। स्पष्ट ज़बाब न देने पर शाखा प्रबंधक से की लिखित शिकायत।
फतेहगढ़ निवासी वरिष्ठ पत्रकार आलोक सिंह ने एसबीआई शाखा प्रबंधक से की गई लिखित शिकायत में कहा गया है कि उसके चालू खाता संख्या 360125 21446 जिसमे से 31 जुलाई 2022 से प्रतिमाह
7778=00 (साट हजार सात सौ अठत्तर) रुपये 31 जुलाई 2024
तक निकाले गये। कुल मिलाकर 2 लाख 41 हजार 1 सौ 18 रुपये
उपरोक्त खाते से निकाले गये हैं। मेरी बिना मर्जी से निकाल गये रुपये की शैली आपराधिक श्रेणी में आती है।
उपरोक्त धनराशि सात दिनो के अन्दर मेरे चालू खातें’ वापस करवाने का कष्ट करे। अन्यथा मै विवश होकर पुलिस तथा न्यायालय की शरण में जाने के
लिए विवश होऊगा। उपरोक्त प्रकरण के सम्बंध में मैं फील्ड ऑफीसर शिवम अग्रवाल से मिलने गया वह अपनी सीट पर नही थे, जिस पर
मैनें श्री अग्रवाल जी से मोवाइल पर वार्ता का प्रकरण बतायातो उन्होंने मुझे संतोषजनक उत्तर न देते हुये अनसुना कर दिया।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

