नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , ट्रैक्टर की टक्कर से शिक्षक की मौत – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

ट्रैक्टर की टक्कर से शिक्षक की मौत

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कायमगंज / फर्रुखाबाद :- ट्रैक्टर व बाइक की भिड़ंत में शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे कस कायमगंज लाया गया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जनपद मैनपुरी के थाना भोगांव के मोहल्ला मोहम्मद सईद निवासी शाहरुख (30) पुत्र अशफाक जो कि जनपद बदायूं के थाना उसावा के गांव मोहम्मदपुर मे प्राथमिक विद्यालय मे अध्यापक थे। कायमगंज के रेलवे रोड के मोहल्ला झील मे किराए के कमरे मे रहकर यहीं से विद्यालय आते जाते थे । बुधवार दो अक्टूबर गाँधी जयंती की छुट्टी होने के कारण वे अपने घर भोगांव चले गये थे।बृहस्पतिवार को सुवह उनकी बी आर सी उसाबा पर चल रही चार दिवसीय प्रशिक्षण ट्रेनिंग मे शामिल होने बाइक से जा रहे थे। रास्ते मे गांव चदुइया के पास उसकी बाइक ट्रेक्टर से टकरा गई । जिसमे वह गंभीर घायल हो गए। आस- पास के लोगों ने 108 एम्बुलेंस को फोन पर सूचना दी एम्बुलेंस घटना स्थल पर पहुंची घायल को सीएचसी लाई । जहाँ डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुँचे स्टाफ के साथी और परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल था। मृतक दो भाई है बड़े भाई का नाम मोहसिन है । जो बोल नहीं सकते। मां नजमा बेग़म के पति ने उन्हें काफ़ी सालों पहले छोड़ दिया था। मृतक की मां ने बड़ी मेहनत कर अपने दोनों बेटों को पाला था। जिसमे छोटा बेटा ही कमाऊ पूत था। वह भी अपनी मां को छोड़ कर चला गया। ट्रेक्टर को पुलिस ने अपने कब्जे मे ले लिया है। पुलिस ने शव का पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]