नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , मां ने बेटे की हत्या कर शव फेंके जाने का लगाया आरोप – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

मां ने बेटे की हत्या कर शव फेंके जाने का लगाया आरोप

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

नबाबगंज / फर्रुखाबाद :- क्षेत्र के गांव रामनगर निवासी राजू का पुत्र आशू गांव नया नगला के एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ता था। शुक्रवार की दोपहर को आशू स्कूल की छुट्टी होने के बाद घर आकर खाना खाया और घर पर खेलने की बोल कर चला गया। काफी देर के बाद जब आशू घर नही लौटा तो परिजनों ने शाम तक उसकी खोजबीन की। लेकिन आशू का कोई पता नहीं लग सका। जिसपर परिजनों ने शाम लगभग साढ़े सात बजे यूपी 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने परिजनो को साथ लेकर आशू की खोजबीन शुरू कर दी। उसी बीच किसी भरी चीज के गिरने की आवाज हुई। आवाज सुनते ही परिजन और पुलिसकर्मी दोनो ही आवाज आने की दिशा में जाकर देखा तो जहां गांव के ही अशोक का बंद पड़े मकान था। वहां मकान के खंडहर में आशू का शव झाड़ियों में पड़ा मिला। आशू के शरीर पर चोट के निशान नहीं दिखे। लेकिन आशू की नाक से झाग निकल रहा था। आशू की मां रामा देवी ने बेटे की हत्या कर शव फेंकने का आरोप लगाया। परिजनों ने बताया कि आशु के पिता केरल राज्य में मजदूरी का काम करते हैं। आशू अपने भाई बहनों में दूसरे नंबर का था। सीओ मोहम्मदाबाद अरुण कुमार और थानाध्यक्ष बलराज भाटी ने घटना स्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया। सीओ मोहम्दाबाद ने बताया कि कई बिंदुओं पर जांच की जा रही है। जल्द से जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]