आपत्तिजनक वीडियो बनाने वाले शिक्षक पर कोतवाल कायमगंज मेहरबान
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कायमगंज / फर्रुखाबाद :- किशोरी के साथ आपत्तिजनक वीडियो बनाने वाले शिक्षक पर जब विभागीय जांच बैठी तो उसने कोतवाली कायमगंज में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया।
आपको बता दें कि कि कोतवाली कायमगंज में मुकदमा पंजीकृत कराना किसी पीड़ित के लिए आसान नहीं है। क्योंकि यहां के प्रभारी यूं कहें किसी अंग्रेजो के जमाने के……… से कम नहीं है। लेकिन आपत्तिजनक वीडियो बनाने वाले शिक्षक का मुकदमा पंजीकृत होना नगर में चर्चा का विषय बना हुआ है। हो भी क्यों ना क्योंकि शिक्षक विभाग के सामने स्वीकार कर रहा है कि वीडियो उसके हैं और उसने स्वयं बनाए हैं जिस पर विभाग ने उसे निलंबित भी कर दिया है। वही कोतवाली में दर्ज किए गए मुकदमा में उसने कहा है कि प्रवीन कुमार पुत्र गीतम सिंह निवासी टीचर्स कालोनी दत्तू नगला कायमगंज धमगमा (खुडिनाखार) उच्च प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक पद पर कार्यरत है। मेरे कुछ अंतरंगपलों के कुछ आपत्तिजनक वीडियो मेरी पत्नी के मोबाइल में रखी हुई थी। जून माह में एक शादी समारोह में किसी ने मेमोरी कार्ड मेरी पत्नी के मोबाइल से निकाल लिया। मुझे शक था कि मेरे किसी विरोधी रिश्तेदार ने यह वीडियो निकालकर उसका दुरुपयोग कर सकता है। इसी दौरान किसी ने न्यूज चैनल vnewslive24 के माध्यम से जनता में वायरल करा दिया। जिससे मेरी ख्याति को बहुत क्षति पहुंची है।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

