नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , अंतराष्ट्रीय बालिका दिवस को कन्या दिवस के रूप में मनाया जाए – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

अंतराष्ट्रीय बालिका दिवस को कन्या दिवस के रूप में मनाया जाए

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कायमगंज / फर्रुखाबाद :- अंतराष्ट्रीय बालिका दिवस की पूर्व संध्या पर नई बस्ती रोड स्थित एच. ओ. अकादमी के सभागार में आयोजित संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रो. रामबाबू मिश्रा ( रत्नेश) ने कहा कि बालिकाओं को आत्मरक्षा के लिये तैयार करने के लिए मार्शल आर्ट्स के प्रशिक्षण की व्यवस्था सुनिश्चित होनी चाहिए । प्रधानाचार्य शिवकांत शुक्ला ने कहा कि सनातन धर्म समाज में कन्या पवित्र भावनाओ को जगाती है, इसीलिए इसे कन्या दिवस के रुप में मनाना चाहिए। मुख्य अतिथि राजेश कुमार क्षेत्राधिकारी वन विभाग ने कहा कि देश में नारी जागरण की तमाम योजनाएं चल रहीं हैं जिनकी जानकारी व्यापक रूप से प्रचारित प्रसारित होनी चाहिए। महिला थाना प्रभारी सुधा पाल ने कहा कि बालिकाओं को महान लक्ष्य हासिल कर चुकीं नारियों से प्रेरणा लेते हुए जीवन में आगे बढ़ना चाहिये। इस मौके पर कवि पवन बाथम ने काव्य पाठ किया। विद्यालय के बच्चों ने इस अवसर पर प्रेरणादायक कार्यक्रम प्रस्तुत किये । दरोगा वन विभाग हरिश्चंद्र, सीमा आरक्षी, श्रीमती मीना, आसमी, अंशिका कौशल, गोल्डी कौशल, आशमी खान , दिव्या पाल, रीता शर्मा , श्री विपन पाठक, अजीत कुमार, साकेत कुमार, सौरभ चतुर्वेदी, अंकित मिश्रा, हितेश मिश्रा आदि उपस्थित रहे !

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]