राजसुपा युवा मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने राहुल, अबधेश को फर्रुखाबाद की मिली जिम्मेदारी
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
फर्रुखाबाद :- राष्ट्रीय जन सुराज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेन्द्र कश्यप ने युवा मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल कश्यप को मनोनीत किया। वहीं जिलाध्यक्ष की कमान उन्होंने अबधेश बाथम को सौंपी। धर्मेंद्र कश्यप ने कहा कि उनकी पार्टी नई है और जिसमें युवाओं के जोश की आवश्यकता है जो पीड़ित असहाय लोगों की मदद और सेवा करने में अग्रसर हैं। आजकल देश में युवा में युवाओं कि राजनीति के क्षेत्र में कमांग तेजी से बढ़ रही हैं। देश के नौजवान, गरीब, मजदूर और किसान मांग कर रहे हैं कि युवाओ को राजनीति में अधिक के अवसर दिए जाएं। युवा जोश परिवर्तन कि आगाज कर सकता है, परिवर्तन प्रकृति का नियम है तो राजनीति में भी परिवर्तन हो और युवाओं को अवसर मिले।
उम्रदराज कांपते हाथों और झुकती कमर को आराम दीजिए।
राजनीति में जोश व जुनून से भरे युवाओं को अवसर दीजिए।
जो बदलाव और चुनाव कल करना है वो आज ही कर दीजिए।देश कि सूरत व मूर्त बदलना है तो युवाओं को अवसर दीजिए।।
युवाओ को राजनीति में लाने कि पेशकश खूब होती है। इरादे भी बनाये जाते हैं, नारे भी लगते हैं – अबकी बार होगी युवाओ कि सरकार। लेकिन जैसे ही चुनाव कि चौसर सजती है तो युवाओ को हार का मुँह देखना पड़ता है, ऐसे में मतदाताओं को जोश दिलाने के लिए आप इस शायरी का उपयोग कर इतिहास बता सकते हैं और मतदाताओं को सावधान भी कर सकते हैं कि युवाओं के पास जोश होता है, धनबल नहीं। आप जोश को चुनें वही वही देश की तस्वीर और तकदीर बदलने में समर्थ है। इस अवसर पर राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष संजेश कश्यप,महिपाल कश्यप, जंगली लाल बाथम ,राकेश बाथम, दयाशंकर,रामकिशोर, राजेश दिवाकर ,सुनील राजपूत आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


