कर्ज लेकर लाए आतिशबाजी, प्रशासन पुराने विक्रेताओं पर मेहरबान
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कायमगंज / फर्रूखाबाद :- एक तरफ गरीब मध्यम वर्गीय परिवार महंगाई से जूझ रहा है वहीं दूसरी ओर दीपावली पर कमाने के लिए कुछ युवा रसूखदारों से कर्ज लेकर लाखों रुपए की आतिशबाजी खरीद चुके हैं। वहीं सूत्रों की माने तो प्रशासन पुराने विक्रेताओं को लाइसेंस जारी कर रहे हैं वहीं नए विक्रेता अस्थाई लाइसेंस लेने के लिए प्रशासन की चौखट पर सारे काम छोड़कर सुबह से देर रात तक परेशान होते रहे हैं। नाम न छापने की शर्त पर विक्रेताओं ने बताया कि उन्होंने दस प्रतिशत तक ब्याज पर एक दो महीने पूर्व कर्ज लेकर आतिशबाजी बुक करा दी है अगर लाइसेंस नहीं बना तो मेरा बहुत नुकसान हो जाएगा। दीपावली पर हमारे परिवार का तो दिवाला ही निकल जाएगा। यदि प्रशासन को नए लाइसेंस जारी नहीं करना था तो एक दो महीने पहले ही मुनादी करा देनी थी कम से कम इस महंगाई में हम लोगों पर उधारी के कर्ज की मार तो न पड़ती।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा

