किसान नेताओं ने लगाया कोतवाल पर अपराधियों के पोषण का आरोप
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कायमगंज / फर्रूखाबाद :- भारतीय कृषक एसोशिएशन के प्रांतीय महासचिव मुन्ना लाल सक्सेना के नेतृत्व में किसान नेताओं ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित एक ज्ञापन नायब तहसीलदार मनीष वर्मा को सौंपा ।
ज्ञापन में कहा गया है कि जिला अस्पताल लोहिया और चिकित्सालय कायमगंज में अल्ट्रासाउंड मशीन काफी समय से खराब पड़ी हुई है जिसको तत्काल प्रभाव से सही कराया जाए फर्रुखाबाद में खाद की उपलब्धता बढ़ाई जाए और कलाबाजारी रोकी जाए खंड अधिकारी विद्युत वितरण कायमगंज बजेगी राकेश प्रजापति मीटर रीडर से मिलकर उपभोक्ताओं के बिल अधिक निकलवा रहे हैं जिन्हें सही करने के नाम पर उपभोक्ताओं से अवैध वसूली की जा रही है जनपद में दूध दही पनीर खोया ब्रांडेड नॉन ब्रांडेड मानक के अनुसार नहीं है इनकी सैंपलिंग करवाई जाए वही सब्जी में डाले जाने वाले मसाले मैं केमिकल उपयुक्त है जिसे लोगों का स्वास्थ्य खराब हो रहा है कोतवाली कायमगंज में तैनात निरीक्षक रामावतार का कायमगंज से तबादला किया जाए वह भ्रष्टाचार के साथ अपराधियों का पोषण कर रहा है इसकी तैनाती के बाद क्षेत्र में अपराध बढ़ गए हैं और पुलिस दलालों की कमी भी नहीं है जिस पर तत्काल संज्ञान लिया जाए ग्राम भगवतीपुर की नांदेड की जमीन से दबंगों का कब्जा हटाया जाए। इस अवसर पर बिंदु सिंह गंगवार ,प्रताप सिंह गंगवार,रामवीर सिंह जाटव, रामवीर सिंह आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

