नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , गालीबाज कोतवाल का डिमोशन व टिन शेड खाली कराने पर अड़े किसान नेता – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

गालीबाज कोतवाल का डिमोशन व टिन शेड खाली कराने पर अड़े किसान नेता

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

– कायमगंज कोतवाल के रवैया को लेकर किसान नेताओं में गुस्सा 
कायमगंज / फर्रूखाबाद :- विगत तीन दिनों से किसान नेता धरना प्रदर्शन कर गालीबाज कायमगंज कोतवाल, मंडी परिसर के टिनशेड से व्यापारियों का कब्जा हटाने जैसी विभिन्न मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।
जय जवान जय किसान लोक शक्ति संगठन के पदाधिकारी विगत आठ नवंबर से मंडी समिति परिसर में धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।  सोमवार को चौथे दिन राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर सत्यभान चौहान अग्निवंशी के नेतृत्व में एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी रवेंद्र कुमार को सौंपा। जिसमें कहा गया है कि कोतवाली प्रभारी कायमगंज राम अवतार सिंह किसान नेताओं को गाली गलौज कर दबंगी दिखाकर उनकी फरियाद सुने बगैर उन्हें भगा देते हैं इनका डिमोशन कर इन्हें जिले से बाहर स्थानांतरण किया जाए। को पहाड़ी में मंदिर अस्पताल व स्कूल के पास स्थित शराब के ठेके को वहां से हटाया जाए। मंडी समिति परिसर में किसानों के लिए बनाए गए नीलामी चबूतरो पर व्यापारियों का कब्जा है जिसको खाली करने के लिए कई बार आश्वासन मिला किंतु अभी तक खाली नहीं कराए गए उन्हें तत्काल प्रभाव से खाली कराया जाए। बाढ़ से लगभग 156 गांव प्रभावित हो रहे हैं उनकी सुरक्षा हेतु बांध लगवाया जाए। आदि विभिन्न मांगे शामिल हैं। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष कमलेश राजपूत, रामजीत, हाकिम सिंह राजपूत, वारिस खां सहित भारी संख्या में किसान नेता मौजूद रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]