नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जौरा में जीएसटी विभाग का छापामारी अभियान, नगर में हड़कंप – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

जौरा में जीएसटी विभाग का छापामारी अभियान, नगर में हड़कंप

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कायमगंज / फर्रूखाबाद :- शनिवार सुबह 8:30 बजे तहसील कायमगंज में जीएसटी विभाग के अधिकारियों का काफिला आया। कुछ देर बाद विभिन्न स्थानों का पुलिस बल व प्रशासनिक अधिकारी आ गए । लगभग 5 – 6 घंटे तक बंद कमरे में जीएसटी व प्रशासन के बीच रणनीति तय हुई इसके बाद जीएसटी विभाग के अधिकारियों द्वारा ग्राम जोरा व पटिया स्थित कई गोदाम में एक साथ छापा मारी अभियान चलाया गया। जीएसटी की सूचना पर नगर में तंबाकू कारोबारी में हड़कंप मचा रहा अपनी गोदाम के बाहर ताला बंद कर तंबाकू व्यवसाई इधर-उधर से दिनभर अधिकारियों के चहल कदमी की टोल लेते रहे। बैठक में एसडीएम रविंद्र कुमार पर नायब तहसील अनवर हुसैन, मनीष वर्मा ,सृजन कुमार, इटावा, लखनऊ, फर्रुखाबाद आदि स्थानों से आए जीएसटी विभाग के अधिकारी व  सीओ जय सिंह अपने कारनामे को बखूबी अंजाम देते रहे हालांकि उन्होंने मीडिया के सामने अभी कोई भी विशेष जानकारी देना उचित नहीं समझा।

तम्बाकू कारोबार में झोल
आपको बता दे कि तंबाकू कारोबार में बहुत ही झोल है इसकी मिट्टी तक बाजार में बिकती है। वही साबित तंबाकू पर जीएसटी का दरें अलग है और उसकी अलग-अलग बानगी होने पर जीएसटी की दरें अलग है। जिससे काफी अधिकारी भी इस खेल को नहीं समझ पाते हैं।

पिछले सप्ताह पकड़ी गई थी गाड़ियां
तम्बाकू में अलग-अलग दरे होने के कारण कुछ तंबाकू कारोबारी फर्जी ई वे बिल बनाकर मंडी प्रशासन की मिलीभगत से गाड़ियों को भेजते हैं। अगर वह पकड़ जाते हैं तो अधिकारियों से ले देकर छूट भी जाते हैं। सूत्रों की माने तो कायमगंज से बाहर व्यापारियों के लिए जा रहे लगभग चार-पांच ट्रक जीएसटी विभाग के द्वारा पकड़ लिए गए थे । जिनका कोई भी समझौता नहीं हो सका और यह मामला उच्च अधिकारियों के संज्ञान में आ गया । इसके पश्चात विभाग द्वारा इतनी बड़ी तैयारी के साथ छापेमारी अभियान चलाया गया। वही दिन भर छोटे तंबाकू कारोबारी अपनी गोदाम में ताला मार कर घरों में बैठे रहे। तो कुछ लोग बाहर घूमने निकल गए कई बड़ी गोदाम में ताला मार कर लेबर मौके से भाग गई।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]