नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बंगलादेश पर विपक्ष कर रहा दोहरी राजनीति – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

बंगलादेश पर विपक्ष कर रहा दोहरी राजनीति

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

आबकारी मंत्री बोले, योगी सरकार में शराब माफियाओं की कमर टूट चुकी है
फर्रुखाबाद :- जिले में आबकारी मंत्री व उत्तर प्रदेश उद्योग संगठन के अध्यक्ष नितिन अग्रवाल ने शुक्रवार को एक संस्था द्वारा आयोजित  निजी कार्यक्रम में आए थे। कमालगंज – फतेहगढ़ के बीच उद्योग संगठन के जिलाध्यक्ष सुबोध गुप्ता मंशाराम व उनकी टीम द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर व्यापारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर उन्हें दूर कराने का वादा किया। उन्होंने यह भी कहा कि सूबे के शराब माफियाओं की कमर अब पूरी तरह से टूट चुकी है। योगी सरकार ने गुंडे माफियाओं का सफाया कर दिया है।किसी समय हम लोग भय मुक्त समाज की कल्पना करते थे।
योगी सरकार में सभी लोगों को फायदा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सूबे में शराब माफियाओं का नेटवर्क अब पूरी तरह से ध्वस्त हो चुका है। उनकी अब कमर पूरी तरह से टूट चुकी है। विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि बंगला देश में हिंदुओं का कत्लेआम हो रहा है, मंदिर तोड़े जा रहे हैं और विपक्ष अपनी दोहरी भूमिका निभा रहा है। इस मामले पर विपक्ष ने एक भी टिप्पणी नहीं की है। मोदी सरकार ने इस मामले में कड़ा रुख अपनाया हैऔर कहा है कि हिन्दुओं पर अत्याचार बंद होने चाहिए। इस अवसर पर विनय अग्रवाल,मोहन अग्रवाल, हिमांशू शर्मा, शिवमंगल कौशल, आयुष गुप्ता, प्रमोद वर्मा, कन्हैया वर्मा सहित भारी संख्या में व्यापारी नेता मौजूद रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]