भारोत्तोलन प्रतियोगिता में सोनम ,जूली , अवंतिका प्रथम
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कायमगंज / फर्रूखाबाद :- उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग के अंतर्गत ग्राम रुटोल में खंड स्तरीय भारोत्तोलन खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें महिला व पुरुष वर्ग प्रतिभागियो ने विजय होने का भरपूर प्रयास किया।


भारोत्तोलन प्रतियोगिता में अलग-अलग आयु व भार वर्ग में हिस्सा लिया। भारोत्तोलन प्रतियोगिता में महिला वर्ग में 49(J) संजना,45(U) अवंतिका,59(S) नेहा ,55(U) सोनम,64(J) जूली,59(U) बबली,49(S) अनुष्का,64(S) निधि वहीं पुरुष वर्ग में 49(U) विष्णु,73(S) आकाश,81(S) ऋतिक कुमार,73(J) अरबाज,67(S) शंकर राके ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को अपना दमखम दिखाने का अवसर मिला है। खिलाड़ियों ने भी पूरे उत्साह के साथ प्रतिभाग किया और भार उठाकर अपनी अपनी प्रतिस्पर्धा में विजेता बनने की कोशिश भी की। जज की भूमिका कोच सत्यपाल सिंह, पंकज यादव व सर्वेंद्र सिंह ने की। कोच पंकज यादव ने कहा हमें गर्व है कि भारोत्तोलन प्रतियोगिता में महिला खिलाड़ियों की संख्या बढ़ रही है हमारा पूर्ण प्रयास रहेगा कि सभी प्रतिभागियों को उचित मंच मिले। जिससे वह जिले का नाम रोशन करें।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

