नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , धर्म की रक्षा के लिए बलिदान हुए साहिबजादे – रूपेश गुप्ता – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

धर्म की रक्षा के लिए बलिदान हुए साहिबजादे – रूपेश गुप्ता

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कंपिल / फर्रुखाबाद :- प्रधानमंत्री के आह्वान पर मंगलवार को नगर के एक गेस्ट हाउस मे बीर बाल दिवस मनाया गया। मुख्य अथिति भाजपा जिलाध्यक्ष रुपेश गुप्ता ने बताया गुरु गोविन्द सिंह के चारो पुत्रो ने धर्म की रक्षा हेतू हसते हसते जान दी थी। हमें भी अपने प्राणो से बढ़कर धर्म की रक्षा करनी चाहिए। मुख्य अतिथि ने कहा कि वीर बाल दिवस की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व पर की थी। हर वर्ष 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस के रूप में मनाया जाएगा। यह दिवस साहिबजादे बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह की शहादत को समर्पित है। श्री निशांत गुप्ता ने कहा कि वजीर खान ने गुरु गोविंद सिंह के पुत्रों को जिंदा दीवार में चुनवा दिया था। आज उसी स्थान को फतेहगढ़ साहिब के नाम से जाना जाता है। उन्होंने उपस्थित जनों को प्रेरित करते हुए कहा कि यह दिवस देश के वीर और साहसी इतिहास को सच्ची श्रद्धांजलि है। हमारे युवाओं को अपने इतिहास से प्रेरणा लेकर अपनी संस्कृति और परंपराओं को संरक्षित रखना चाहिए। अन्य नेताओं ने गुरु गोविन्द सिंह के पुत्रो की जीवनी पर प्रकाश डाला। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष नंदराम शाक्य , लालाराम शाक्य , भूरे श्रीवास्तव, सुरेंद्र सैनी, मंडल अध्यक्ष सत्यवर्धन सिंह,पूर्व ब्लाक प्रमुख के के चतुर्वेदी, बबलू शुक्ला, विवेक शुक्ला, शिवकुमार कश्यप, विनोद दिवाकर , आलोक राजपूत आदि भाजपाई मौजूद रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]