नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमो की धूम – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

वार्षिकोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमो की धूम

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कायमगंज / फर्रूखाबाद :- नगर के शकुन्तला देवी शिक्षण संस्थान में वार्षिकोत्सव सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ बडी धूम-धाम से मनाया गया। इस समारोह के मुख्य अतिथि अपर आयुक्त राज्य बस्तु एवं सेवाकर इटावा सुश्री चन्दना सिंह, एवं विशिष्ट अतिथि उपजिलाधिकारी रवीन्द्र सिंह रहे। समारोह से पूर्व मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि ने दीप प्रज्ज्वलन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ एन.सी सी. कैडेट्स द्वारा परेड के साथ किया गया। उसके बाद वन्दना गीत में छात्राओं ने गणेश जी की स्तुति को दर्शाया। उसके बाद नन्हें मुन्ने बच्चों ने इंगलिश गाने पर डान्स करके सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। उसके बाद बच्चों ने कव्वाली के माध्यम से सभी का मन मोहा वहीं नर्मदा की व्यथा, देशभक्ति फोरमेशन पर सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया। उसके बाद में छात्राओं ने आम्रपाली नाटक का मंचन कर दशकों को भाव-विभोर कर दिया। इसके बाद छात्राओं ने स्टेट डांस प्रस्तुत कर सभी राज्यों की डालक दिखायी। इस दौरान छात्राओं को एनसीसी अवार्ड, गृह परीक्षा के लिए स्व. श्रीमती शकुन्तला देवी स्कालशिप, कक्षा 10,12 एवं स्नातक व परास्नातक की टॉपर छात्राओं को एकेडिमक अवार्ड एवं ग्लोरी ऑफ द एस.डी.एम पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। कार्यक्रम के बाद मुख्य अतिथि सुश्री वन्दना जी ने बच्चों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। विशिष्ट अतिथि रवीन्द्र सिंह ने छात्राओं के कार्यक्रम एवं उनकी लगनशीलता व परिश्रम की बेहद प्रशंसा की और उन्हें सदैव अग्रसर रहने के लिए प्रेरित किया। शिक्षण संस्थान की प्रधानाचार्य सुतीक्षण श्रीवास्तव ने विद्यालय की उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। प्रबन्ध मोनिका अग्रवाल ने सभी छात्राओं और शिक्षक व शिक्षकाओं को कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बधाई देते हुए कहा कि जीवन में अपने लक्ष्य के प्रति सजग रहते हुए सदैव प्रयत्नशील रहना चाहिए। महाविद्यालय की प्राचार्या वेणू सिंह ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन सुरभि श्रीवास्तव एवं प्रभंजन कुमार ने किया। इस दौरान समाज सेवी सत्यप्रकाश अग्रवाल, डॉ मिथलेश अग्रवाल, जिलाध्यक्ष भाजपा रूपेश गुप्ता,पूर्व विधायक अमर सिंह खटीक, पूर्व चेयरमैन सुनील चक,आर के वाजपेई, दीपक जैना, सिल्की मिश्रा सहित शिक्षण संस्थान के प्रबन्धतंत्र के सभी सदस्य उपस्थित रहे। साथ ही संस्थान के सभी प्रधानाचार्यों सहित सभी शिक्षक व शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]