नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कानपुर – कासगंज के बीच चलाई जाए मेमो – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

कानपुर – कासगंज के बीच चलाई जाए मेमो

विभिन्न मांगों को लेकर लोक समिति ने सौंपा ज्ञापन
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

– लोक समिति ने सात सूत्रीय मांग पत्र स्टेशन अधीक्षक को सौंपा
कायमगंज / फर्रूखाबाद :- राष्ट्रीय लोक समिति लखनऊ के कानपुर मंडल अध्यक्ष वाजिद अली उर्फ राका मंसूरी के नेतृत्व में पहुंचे पदाधिकारी ने रेल मंत्री के नाम संबोधित सात सूत्रीय एक मांग पत्र कायमगंज स्टेशन अधीक्षक अमित कुमार को सौपा।
जिसमें कहा गया है हमारा कि राष्ट्रीय लोक समिति विगत कई वर्षो से रेल सुविधाओं में बढ़ोत्तरी को लेकर संघर्षरत है। समिति आपका ध्यान रेलवे क्रासिंग कायमगंज व देवरामपुर रेलवे क्रासिंग ओवर ब्रिजो का निर्माण जो बहुत पहले से रेल मंत्रालय द्वारा स्वीकृत है, इनका तत्काल निर्माण कार्य शुरू कराया जाए। रेल यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए सभी एक्सप्रेस ट्रेनों में जनरल कोच जोड़े जाये । आगरा-इटावा होकर मैनपुरी तक चलने वाली पैसेन्जर जो 9 घंटे तक मैनपुरी में खड़ी रहती है, उसे फर्रुखाबाद तक चलाया जाये। फर्रुखाबाद दूँडला पैसेन्जर ट्रेन में अभी सात डिब्बे लगते है, उसमें 5 कोच और बढ़ाए जाए। कन्नौज, फर्रुखाबाद व मैनपुरी के रेल यात्रियों को दिल्ली जाने हेतु रात्रि के समय कालिन्दी ट्रेन है, इसी तर्ज पर दिन के समय दिल्ली के लिए अतिरिक्त ट्रेन चलाई जाये।
संकिसा अर्न्तराष्ट्रीय बौद्ध पर्यटन केन्द्र को ध्यान में रखते हुए पखना स्टेशन पर कालिन्दी का ठहराव सुनिश्चित किया जाये । कासगंज-कानपुर के बीच दिन के समय एक जोड़ी मेमो ट्रेनों का संचालन कराया जाय । राष्ट्रीय लोक समिति रेल प्रशासन को सूचित करती है कि 30 जनवरी 2025 महात्मा गांधी की पुण्यतिथि तक यदि रेलवे कोई कार्यवाही नहीं करेगा, तो लोक समिति के कार्यकर्ता शांतिपूर्ण रेल आंदोलन के लिए विवश होंगे। ज्ञापन देने वालों में देवकीनंदन गंगवार, अनिल कुमार सिंह, बृजेश कुमार सिंह, राम अवतार, ओसान सिंह, नूर मोहम्मद, बन्ने मास्टर आज पदाधिकारी साथ रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]