भाजपा मंडल अध्यक्षों की सूची में नहीं कोई दलित चेहरा
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
फर्रुखाबाद :- भारतीय जनता पार्टी फर्रुखाबाद जनपद के मंडल अध्यक्षों की सूची जारी हो गई। जिसके बाद सोशल मीडिया पर नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी जा रही है वहीं दूसरी तरफ जनपद में किसी भी जगह दलित को स्थान न मिलने पर आक्रोश भी दिखाई दे रहा है।
फर्रुखाबाद नगर पश्चिम से मंडल अध्यक्ष बनाए गए वीर बहादुर पाल ,फतेहगढ़ नगर से रमला राठौर बनाई गई मंडल अध्यक्ष,बढ़पुर पश्चिम से सर्वेश कुमार उर्फ संतोष राजपूत बनाए गए मंडल अध्यक्ष ,अमृतपुर विधानसभा के नीम करोरी मंडल अध्यक्ष बनाए गए भूपेंद्र सिंह, अमृतपुर विधानसभा के सलेमपुर मंडल अध्यक्ष बनाए गए लालू राजपूत ,अमृतपुर विधानसभा के अमृतपुर मंडल अध्यक्ष बनाए गए नीरज अवस्थी ,भोजपुर विधानसभा के कमालगंज मंडल अध्यक्ष बनाए गए राजेश कुमार वर्मा ,भोजपुर विधानसभा के जहानगंज मंडल अध्यक्ष बनाए गए अनुज कटियार ,भोजपुर विधानसभा के मोहम्मदाबाद उत्तरी मंडल अध्यक्ष बनाए गए राम प्रकाश सिंह राठौर ,मोहम्मदाबाद दक्षिणी के मंडल अध्यक्ष बनाए गए शैलेंद्र मिश्रा ,कायमगंज विधानसभा के अचरा मंडल अध्यक्ष बनाए गए कुनेंद्र गंगवार ,कायमगंज विधानसभा के कंपिल मंडल अध्यक्ष बनाए गए निर्मल कश्यप ,कायमगंज ग्रामीण के मंडल अध्यक्ष बनाए गए महेंद्र राजपूत ,कायमगंज नगर के मंडल अध्यक्ष बनाए गए देवेंद्र दुबे ,कायमगंज विधानसभा के शमशाबाद मंडल अध्यक्ष बनाए गए आदेश शाक्य। वहीं सोशल मीडिया टीम मोनू कठेरिया ढ़िलावल ने लिखा है कि भाजपा का दलित विरोधी चेहरा हुआ बेनकाब, भाजपा ने एक बार फिर दलितों से किया किनारा, मंडल अध्यक्षों की सूची में कोई दलित चेहरा नहीं, अगर मंडल अध्यक्षों की सूची में कोई दलित चेहरा नहीं तो भाजपा को वोट नहीं,क्या कर रहे हैं दलित समाज के प्रतिनिधि !
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

