बर्राजपुर-कानपुर अनवरगंज के मध्य निरस्त रहेगी यह ट्रेन
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
फर्रुखाबाद :- 21 जनवरी, 2025: रेलवे प्रशासन द्वारा परिचालनिक सुगमता हेतु इज्जतनगर मंडल के फर्रूखाबाद-कानपुर अनवरगंज खण्ड के चौबेपुर स्टेशन पर पैनल इंटलॉकिंग के स्थान पर आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग लगाये जाने के परिप्रेक्ष्य में प्री-नान इंटरलॉक एवं नान इंटरलॉक कार्य के कारण गाड़ियों का निरस्तीकरण, शार्ट टर्मिनेशन/शार्ट ओरिजिनेशन, पुनर्निर्धारण एवं नियंत्रण निम्नवत किया जायेगा।
निरस्तीकरण-
– कानपुर सेंट्रल एवं ब्रह्मावर्त से 22 से 24 जनवरी, 2025 तक चलने वाली 64171/64172 मेमू गाड़ी निरस्त रहेगी।
शार्ट टर्मिनेशन/शार्ट ओरिजिनेशन-
– फर्रूखाबाद से 22 से 24 जनवरी, 2025 तक चलने वाली 55348 फर्रूखाबाद-कानपुर अनवरगंज सवारी गाड़ी कानपुर अनवरगंज के स्थान पर बर्राजपुर स्टेशन पर यात्रा समाप्त करेगी। यह गाड़ी बर्राजपुर-कानपुर अनवरगंज के मध्य निरस्त रहेगी।
– कानपुर अनवरगंज से 22 से 24 जनवरी, 2025 तक चलने वाली 15037 कानपुर अनवरगंज-कासगंज एक्सप्रेस कानपुर अनवरगंज के स्थान पर बर्राजपुर स्टेशन से चलाई जायेगी। यह गाड़ी कानपुर अनवरगंज-बर्राजपुर के मध्य निरस्त रहेगी।
– कासगंज से 22 से 24 जनवरी, 2025 तक चलने वाली 15040 कासगंज-कानपुर अनवरगंज एक्सप्रेस कानपुर अनवरगंज के स्थान बर्राजपुर स्टेशन पर यात्रा समाप्त करेगी। यह गाड़ी बर्राजपुर-कानपुर अनवरगंज के मध्य निरस्त रहेगी।
– कानपुर अनवरगंज से 22 से 24 जनवरी, 2025 तक चलने वाली 15039 कानपुर अनवरगंज-कासगंज एक्सप्रेस कानपुर अनवरगंज के स्थान बर्राजपुर स्टेशन से चलाई जायेगी। यह गाड़ी कानपुर अनवरगंज-बर्राजपुर के मध्य निरस्त रहेगी।
– कासगंज से 24 जनवरी, 2025 को चलने वाली 15038 कासगंज-कानपुर अनवरगंज एक्सप्रेस कानपुर अनवरगंज के स्थान बर्राजपुर स्टेशन पर यात्रा समाप्त करेगी। यह गाड़ी बर्राजपुर-कानपुर अनवरगंज के मध्य निरस्त रहेगी।
– कानपुर अनवरगंज से 24 जनवरी, 2025 को चलने वाली 55347 कानपुर अनवरगंज-फर्रूखाबाद सवारी गाड़ी कानपुर अनवरगंज के स्थान बर्राजपुर स्टेशन से चलाई जायेगी। यह गाड़ी कानपुर अनवरगंज-बर्राजपुर के मध्य निरस्त रहेगी।
पुनर्निर्धारण-
– फर्रूखाबाद से 21 से 24 जनवरी, 2025 तक चलने वाली 54156 फर्रूखाबाद-कानपुर अनवरगंज सवारी गाड़ी फर्रूखाबाद से 135 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलाई जायेगी।
– प्रयागराज जं. से 24 जनवरी, 2025 को चलने वाली 14117 प्रयागराज-भिवानी एक्सप्रेस प्रयागराज जं. से 150 मिनट पुनर्निर्धारित कर चलाई जायेगी।
नियंत्रण-
– कोलकाता से 22 जनवरी, 2025 को चलने वाली 12319 कोलकाता-आगरा कैंट एक्सप्रेस रावतपुर स्टेशन पर 15 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी।
– पाटलिपुत्र जं. से 23 जनवरी, 2025 को चलने वाली 19670 पाटलिपुत्र-उदयपुर सिटी एक्सप्रेस रावतपुर स्टेशन पर 35 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी।
– कासगंज से 24 जनवरी, 2025 को चलने वाली 55346 कासगंज-लखनऊ जं. सवारी गाड़ी बर्राजपुर स्टेशन पर 40 मिनट नियंत्रित कर चलाई जायेगी। यह जानकारी (पंकज कुमार सिंह)
मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी गोरखपुर द्वारा दी गई है।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

