वन विभाग ने किया कब्ज़ा, किसानों ने खोला मोर्चा
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कायमगंज / फर्रूखाबाद :- भारतीय किसान यूनियन स्वराज के युवा जिला अध्यक्ष राहुल पाल के नेतृत्व में पहुंचे किसान नेताओं ने वन विभाग द्वारा जबरिया कब्जा करने के संबंध में एक ज्ञापन उप जिला अधिकारी रविंद्र कुमार वर्मा के नाम संबोधित एक ज्ञापन तहसीलदार विक्रम सिंह को सौपा।जिसमें कहा गया है की ग्राम मधवापुर में नन्हेंलाल पुत्र श्याम पाल की आराजी पर वन विभाग के द्वारा कब्जा किया गया है जिसकी कई बार शिकायत की गई किंतु समस्या का निस्तारण नहीं किया गया। वहीं इसी गांव के शिव कुमार की भूमि पर कुछ लोगों द्वारा कब्जा कर लिया गया है जिससे कब्जा मुक्त कराया जाए। इस अवसर पर रविंद्र सिंह,रतन, पंकज, गोलू पांडे, सत्येंद्र, प्रदीप आदि किसान नेता मौजूद रहे।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

