नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , चप्पे-चप्पे पर पुलिस, ड्रोन से हो रही निगरानी – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

चप्पे-चप्पे पर पुलिस, ड्रोन से हो रही निगरानी

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

नोएडा : देशभर में गणतंत्र दिवस की तैयारियां शुमार पर हैं। देश के सभी स्कूल, कॉलेज, सरकारी दफ्तर, सहित अन्य जगहों पर विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारी हो रही हैं। गणतंत्र दिवस के मौके पर राष्ट्रपति भवन से लेकर इंडिया गेट तक आकर्षक परेड होती है। इसी को लेकर नोएडा में हाई अलर्ट कर दिया गया है। भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है।

संदिग्ध वाहन या व्यक्ति दिखे तो DIAL 112 पर करे कॉल 

गणतंत्र दिवस को लेकर दिल्ली से सटे नोएडा के कुल 9 बॉर्डरों पर 24 घंटे निगरानी रखी जा रही है। संदिग्ध वाहनों पर भी पुलिस एक्शन ले रही है। ड्रोन की मदद से भी नजर रखी जा रही है। ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, यह आदेश जरूरी सामान वाले वाहनों को छोड़कर सभी प्रकार के मालवाहक वाहनों पर लागू किए जाएंगे। पुलिस ने संदिग्ध वाहन या व्यक्ति दिखने पर DIAL 112 पर कॉल कर सूचना देने की अपील भी की है।

चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात 
सभी सार्वजनिक स्थानों पर जवानों की तैनाती कर दी गई है। नोएडा, सेंट्रल नोएडा और ग्रेटर नोएडा जोन में जवान पैदल गश्त कर रहे हैं। इतना ही नहीं तीनों जोन में मौजूद मॉल, बाजार, बस स्टैंड और मेट्रो स्टेशन के साथ अन्य कई जरूरी जगहों पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जिसके आदेश पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने दिए हैं।

आपातकालीन वाहनों को नहीं रोकेगी पुलिस 
पुलिस उपायुक्त ट्रैफिक लखन यादव ने बताया कि मालवाहक और भारी वाहनों को रोकने के लिए अलग-अलग प्वाइंट पर ट्रैफिक पुलिस लगाई जाएगी। ड्यूटी पर तैनात  ट्रैफिक पुलिस के जवान डायवर्जन के वक्त आपातकालीन वाहनों को नहीं रोकेंगे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]