वंदेमातरम और भारत माता के गूंजे उदघोष
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
फर्रुखाबाद :- माथे पर चंदन-रोली का तिलक, भगवा वस्त्र और हाथों में भगवा पताकाएं। मुख से वंदेमातरम और भारत माता के जयकारों की गूंज ऐसा नजारा था गुरुवार को शहर की सड़कों का। राष्ट्र भक्ति से ओतप्रोत यात्रा जहां से निकली वहां लोग खड़े होकर स्वागत करते रहे। भारत माता की झांकी पर जगह-जगह फूलों की वर्षा कर आरती उतारी गई। यात्रा के दौरान डीजे पर बजते राष्ट्रभक्ति के गीत हर किसी को अपनी ओर आकर्षित कर रहे थे। हिदू महासभा की ओर से गुरुवार को शहर में निकाली गई वंदे मातरम यात्रा में केसरिया ध्वज लहराये गये। रथ पर सवार भारत मां के स्वरूप पर पूरी यात्रा में पुष्प वर्षा हुई। लोगों ने वंदे मातरम के उद्घोष के साथ आतंकवाद को बढ़ावा देने के आरोप में पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। वंदे मातरम यात्रा में जय श्री राम व भारत माता के जयकारों से पूरा गूंजा शहर गूंज गया। शिव शक्ति अखाड़ा के योद्धाओं करतब भी दिखाये।
दुर्वाषा ऋषि आश्रम के महंत ईश्वर दास महाराज की अगुआई में,शिव शक्ति अखाड़ा प्रमुख मधुराम शरण शिवा, हिन्दू महासभा युवा प्रदेश अध्यक्ष विमलेश मिश्रा की अगुआई में शहर के रेलवे रोड़ पांडेश्वर नाथ मन्दिर से वंदेमातरम् यात्रा शुरू हुई। अखिल भारत हिंदू महासभा की ओर से नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर निकाली गई वंदेमातरम यात्रा चौक, नेहरु रोड़, घुमना, लाल दरवाजा, होते हुई रोडबेज बस अड्डे के निकट स्वराज कुटीर में समाप्त हुई।यात्रा में शामिल भीड़ केसरिया झंडे थामे हुए थी।
पाकिस्तान
पर आतंकवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाकर विरोध किया गया। यात्रा के आगे बाइक व पैदल युवकों की भीड़ थी। डीजे पर बज रहे देश भक्तिगीत पर युवक डांस कर रहे थे। सबसे पीछे रथ पर सवार भारत माता के स्वरूप की लोगों ने आरती उतारी। वहीं जगह-जगह ईश्वर दास महाराज व मधुराम शरण शिवा व हिन्दू नेताओं पर पुष्प वर्षा की गयी। ईश्वरदास महाराज से लोगों नें जगह-जगह आशीर्वाद लिया।यात्रा के सबसे आगे घुड़ सबार चल रहे थे। उसके पीछे हजारों पीत वस्त्रधारी युवा हाथों में पीली पताकाएं लेकर चल रहे थे। यात्रा के दौरान कई स्थानों पर छतों से राष्ट्रप्रेमियों ने फूलों की वर्षा की। माताओं-बहनों ने भारत माता के स्वरूप की आरती भी उतारी।
इस दौरान हिन्दू महासभा प्रदेश सचिव सौरभ मिश्रा, जिलाध्यक्ष क्रांति पाठक, डा. अविनाश पाण्डेय ,रोहित दीक्षित, राम जी अग्निहोत्री, बॉबी दुबे, मटर लाल दुबे, बीजेपी नेता अंकित तिवारी, शिवम दुबे, शशांक शेखर मिश्रा, रानू दीक्षित,पंकज पाल, अंकित गुप्ता, आदित्य दीक्षित, विनोद अग्निहोत्री, सत्यवृत पाण्डेय, राजीव चतुर्वेदी, डब्बू अग्निहोत्री, वैभव् सोमवंशी, शिवम दीक्षित, दिनेश मिश्रा, पंकज दीक्षित आदि रहे।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

