नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , आजादी बढ़े संघर्ष से मिली – नागेन्द्र सिंह – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

आजादी बढ़े संघर्ष से मिली – नागेन्द्र सिंह

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कामगंज / फर्रुखाबाद :- नगर के विद्यालय एच ओ एकेडमी में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया । कस्बा चौकी इंचार्ज श्रीमान नागेंद्र सिंह मुख्य अतिथि ,सम्मानित अतिथि विद्यालय व्यवस्थापक रजत रस्तोगी द्वारा ध्वजारोहण किया गया। विद्यालय के छात्रों द्वारा नगर के मुख्य मार्गों पर बैंड बजाते हुए पद संचलन किया गया।

छात्र –  छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रदर्शन किया गया । रंग मंचीय कार्यक्रमों में नाटक चर्चा का विषय रहा । मुख्य अतिथि नागेन्द्र सिंह ने संबोधित करते हुए बताया कि हमारी आजादी बड़ी कुर्बानी के साथ प्राप्त हुई हमें अपने अतीत के इतिहास से प्रेरणा लेनी चाहिए तथा देशभक्ति का भाव मन में रखते हुए अपने बलिदानियों का स्मरण करना चाहिए। रजत रस्तोगी ने बच्चों को संबोधित करते हुए उनके द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रमों की सराहना की तथा देश प्रेम की भावना का बोध कराया।

प्रधानाचार्य शिवकांत शुक्ला ने बताया की 26 जनवरी 1950 को हमारे देश का संविधान लागू हुआ था। हमारे देश का संविधान दुनिया का सबसे बड़ा लिखित संविधान है। जिसमें देश के हर नागरिक को समानता स्वतंत्रता और न्याय का समान अधिकार प्राप्त है यह दिवस केवल एक उत्सव दिवस नहीं है बल्कि आत्म निरीक्षण करने एवं देश के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वाह करने का रिमाइंडर डे है।

तिरंगा हमारी शान है गणतंत्र हमारी पहचान है।वीरों की कुर्बानी के वल पर आज हमारा हिंदुस्तान महान है।।

इस अवसर पर अजीत सिंह विपिन पाठक सौरभ चतुर्वेदी काजल कुशवाह दिव्या पाल अंकित मिश्रा असमी खान असमी खान , गोल्डी रीता शर्मा ,मैहर नाज, हितेश मिश्रा ,सकेत मिश्रा, शाहिद, गुड्डी देवी, कुंती सहित अनेकों अभिभावक उपस्थित रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]