लंबी पत्रकारिता के लिए ज्ञान को अर्जित करना चाहिए – इंदू
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
शमसाबाद / फर्रुखाबाद :-
मेला श्री राम नगरिया ढाई घाट पर पत्रकार सम्मेलन बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया।
पतित पावनी मां गंगा तट पर लगे मेला श्री रामनगरिया में पत्रकार ज्ञान चंद्र राजपूत के द्वारा पत्रकार सम्मेलन का आयोजन किया गया जिस पर मंच को संबोधित कर रहे मुख्य अतिथि सर्वेंद्र अवस्थी इंदु, वरिष्ठ पत्रकार संजय शर्मा द्वारा पत्रकार साथियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा की वर्तमान में पत्रकारिता करने का कार्य सहज नहीं है यह काटो भरा ताज है। वर्तमान में पत्रकारिता के क्षेत्र में कई ऐसे लोग आ गए हैं जो सिर्फ वह वही चाहते हैं हमें लंबी पत्रकारिता के लिए ज्ञान को अर्जित करना चाहिए। इस अवसर पर आए हुए पत्रकारों को स्मृति चिन्ह व शाल उड़ाकर सम्मानित किया गया। ज्ञान चंद्र राजपूत ने कहा की ढाई घाट मेला घाट पर यह तृतीय पत्रकार सम्मेलन है इसके लिए उनकी पत्नी कांति देवी ने उन्हें उत्साहित किया था की क्यों ना ढाई घाटों पर भी पत्रकार सम्मानित किए जाएं और तब से वह प्रत्येक वर्ष यह कार्यक्रम कर रहे हैं पत्रकारों के एकजुट के लिए वह सदैव प्रयास रत रहेंगे। इस अवसर पर वरिष्ठ छाया का रविंद्र भदौरिया ताहिर खान उर्फ बज्जू दीपक तिवारी विनय सक्सेना गौरव शर्मा महेश वर्मा आलोक गंगवार सूचित वर्मा जन्मेजा दुबे सहित भारी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान साधु संत भी सभा में मौजूद रहे और उन्होंने आए हुए पत्रकारों को अपना आशीर्वाद दिया।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

