नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , संपूर्ण समाधान दिवस में 13 को मिला न्याय, लेखपालों पर रिश्वत का आरोप – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

संपूर्ण समाधान दिवस में 13 को मिला न्याय, लेखपालों पर रिश्वत का आरोप

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कायमगंज /  फर्रूखाबाद
उपजिला अधिकारी रविंद्र कुमार की अध्यक्षता में लगे संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर 115 शिकायती प्रार्थना पत्र आए जिसमें से 13 फरियादियों को मौके पर ही न्याय मिल गया।
अपना दल एस की नेत्री मधु गंगवार के साथ संपूर्ण समाधान दिवस पर पहुंची विधवा महिला शारदा देवी ने शिकायती पत्र देते हुए कहा कि वह खुड़ना धमगवा की रहने वाली हैं। उसके पति द्वारा किसरोली निवासी एक सपा नेता को एग्रीमेंट के आधार पर 25 साल के लिए भूमि दी थी समय पूरा होने के बाद भी 11 महीने का दबाव बनाकर अतिरिक्त एग्रीमेंट कर लिया गया अब वह उनकी भूमि को खाली नहीं कर रहे हैं और दबंगई दिखा रहे हैं। जिस पर तहसीलदार विक्रम सिंह ने उन्हें न्यायालय में बदर करने के लिए विभिन्न धाराओं का हवाला देते हुए सलाह दी। वही ग्राम संतोषापुर निवासी रामसनेही पुत्र कंचन ने लेखपाल व उनके साथियों द्वारा मोटी रकम लेकर फर्जी संशोधित आदेश जारी करने में फर्जी रिपोर्ट लगाकर उच्चाधिकारियों को गुमराह करने का आरोप लगाया।

मोबाइल चलाते रहे अधिकारी 
संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जिस समय उच्च अधिकारी फरियादियों की फरियाद सुन रहे थे। उस समय कई अधिकारी मोबाइल खोलकर एंजॉय कर रहे थे।

लेखपालों पर लगा रिश्वत लेने का आरोप
संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर अधिकारियों के सामने कई फरियादियों ने लेखपालों पर रिश्वत लेने का आरोप भी लगाया तहसील कायमगंज के लिए शायद यह मामला नया नहीं है क्योंकि ना जाने यह कितने राजस्व कर्मियों के रिश्वत लेते वीडियो वायरल भी हुए हैं हालांकि अधिकारियों द्वारा उन्हें निलंबन की कार्यवाही से भी गुजरना पड़ा लेकिन पता नहीं किसी दबाव के कारण वह अपनी इन आदतों में बदलाव नहीं ला रहे हैं जिससे कई बार उच्च अधिकारियों को फरियादियों की वेदना सुनाई पड़ती है और शायद शर्मिंदगी भी महसूस करनी पड़ती होगी।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]