नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , विशाल पेड़ धराशायी, भगदड़ मची, बचे राहगीर – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

विशाल पेड़ धराशायी, भगदड़ मची, बचे राहगीर

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

दो घंटे दोनो ओर फंसे रहे वाहन, कई वाहनों को शार्टकट रास्तों से निकाला गया
लोगो का आरोप, नपा के नाले निर्माण के दौरान खुदाई पर पेड़ की जड़ हुई कमजोर
सूचना पर पहुंची पुलिस ने पेड़ की मोटी टहनिया कटवा कर यातायात किया बहाल करीब 35 फुट रोड व फुटपाथ घिर गया हुई कमजोर
कायमगंज / फर्रुखाबाद :- कायमगंज –  एटा पर करीब 35 फुुट लंबा विशालकाय पेड़ धराशायी हो गया। इससे भगदड़ मच गई। कई राहगीर बाल बाल बच गए। दो़ घंटा तक दोनो ओर वाहन फंसे रहे। कई वाहनों को शार्टकट रास्तों से निकाला गया। पेड़ गिरने से लोगो में गुस्सा देखा गया। लोगो ने नपा के नाले निर्माण में हुई खुदाई के दौरान पेड़ की जड़ कमजोर होने का आरोप लगाया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने पेड़ की मोटी टहनिया कटवा कर यातायात बहाल कराया।

बुधवार दोपहर करीब 12 बजे के बाद नगर के सबसे व्यस्ततम कायमगंज – एटा मार्ग रेलवे रोड स्थित ब्लाक कार्यालय के समीप करीब 35 फुट लंबा विशालकाय पेड़ धराशायी हो गया। इससे भगदड़ मच गई। राहगीर बाल बाल बच गए। हडकंप मच गया। पेड़ के आसपास बिजली की केविल टूट गई। मामले की सूचना बिजली निगम को दी गई। इस पर आपूर्ति बंद कराई गई। थोड़ी ही देर में दोनो तरफ वाहनों की कतारे लग गई। देरी होने पर कई बसे व अन्य वाहन चालकों ने शार्ट कट रास्ता अख्त्यिार किया। लेकिन दिल्ली रोड से बड़े वाहनों के लिए दूसरा रास्ता न होने के कारण जाम लगा रहा। मामले की जानकारी पर पुलिस व बिजली निगम के लाइनमैन मौके पर पहुंचे और पेड़ में उलझी केबिलो को हटाया। मामले की जानकारी वन विभाग को दी गई। कोई नहीं पहुंचा। इस पर पुलिस ने प्राइवेट तौर पर कुछ लोगो को आरी लेकर मौके बुलाया। जहां मोटी मोटी टहनियो को काट कर अलग किया गया। करीब दो घंटे बाद यातायात बहाल हो गया। पेड़ गिरने को लेकर आसपास के लोगो व दुकानदारों में नाराजगी थी। उनका कहना था कई माह से इस रोड पर नगर पालिका की ओर से ठेकेदार द्वारा नाले का निर्माण कराया जा रहा है। नाले की लंबाई बेहद कम है लेकिन खुदाई इतनी कर दी गई कि इसकी जद में पेड़ की जड़े आ गई। करीब पचास मीटर रोड के समीप करीब पेड़ है। एक पेड़ तो गिर गया शेष पेड़ों की जड़े भी हिल गई है। उनका कहना है जेसीवी से कार्य कराया गया। वही लोगो ने नाले की गुणवत्ता पर भी सवाल उठाए है। इस कार्य में बेहद लापरवाही हुई है। इस रोड पर अन्य पेड़ के लिए खतरा बना हुआ है। वन विभाग ऐसे लोगो पर कठोर कार्रवाई करे।

पेड़ गिरने पर चरवाह ले गया बकरिया
रेलवे रोड पर विशालयकाय पेड़ धराशायी हो गया। इसी बीच एक चरवाह बकरियों का झुंड लेकर निकल रहा था। पेड़ की हरी पत्तिया देख कर चरवाहा ने बकरियों को चरने के लिए छोड़ दिया। थोड़ी में बकरिया पत्तो को चट गई। कुछ लोग छोटी छोटी लकड़ियां भी बीन ले गए।

500 मीटर पर वन विभाग का आफिस, नहीं आया कोई
रेलवे रोड पर जिस जगह पेड़ धराशायी हुआ। वहां से वन विभाग का आफिस की दूरी मात्र पांच सौ मीटर है। जबकि यह हादसा 12 बजकर 10 मिनट पर हुआ था। डेढ बजे तक वन विभाग का कोई भी अधिकारी व कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा था। इसस लोग वन विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे थे।

 

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]