दीपक की लौ से लगी आग, तीन राउटी जल कर राख, मची अफरा – तफरी
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कायमगंज / शमसाबाद / फर्रुखाबाद :- सोमवार सुबह करीब पांच बजे मेला श्री रामनगरिया शमसाबाद की तरफ लगे ढाई घाट मेले में आग लगने की घटना हुई । जिससे मेला में अफरा – तफरी मच गई। लोगों के सहयोग से प्रशासन ने आग पर काबू पाया।
मेला श्री रामनगरिया में संतराम पुत्र जमादार सिंह निवासी नारूआ नगला थाना शमसाबाद अपनी राउटी में दीपक जला कर रखा था। जिस कारण उनकी राउटी आग लग गई । जिसके प्रभाव से उनकी बराबर में लगी दो राउटी जो कि डॉ महेशदास पुत्र रामबक्स निवासी नवाबगंज एवं नरेश मुनि पुत्र लालमन त्यागी निवासी ग्राम मिलकिया थाना नवाबगंज की जलकर राख की ढेरी में बदल गई, ढाई घाट मेले में लगे पुलिस प्रशासन एवं अग्निशमन दल के द्वारा स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। राउटी में रखा जरूरी सामान जैसे बिस्तर, आटा , चावल एवं गृहस्थी का सभी सामान जल गया है। गनीमत रही कि किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

