नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , चकरोड की शिकायत पर करें सही निस्तारण, नहीं तो होगी कार्रवाई – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

चकरोड की शिकायत पर करें सही निस्तारण, नहीं तो होगी कार्रवाई

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कायमगंज / फर्रूखाबाद :- सम्पूर्ण समाधान दिवस में एडीएम ने संख्त निर्देश दिए कि यदि चकरोड की शिकायत पर निस्तारण न्यायोचित नहीं किया गया तो संबंधित कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
शनिवार को सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन एडीएम सुभाष चंद्र प्रजापति की अध्यक्षता में हुआ। फरियादियों में शमसाबाद क्षेत्र के गांव शेरवानी टोला निवासी सोहेल खां ने फरियाद की और कहा लेखपाल द्वारा पत्रावली से छेड़छाड़ कर कब्रिस्तान की जमीन पर अवैध कब्जा कराया गया। क्षेत्र के गांव जिराऊ निवासी मुकेशा देवी ने प्रार्थना पत्र दिया और कहा उसकी कृषि भूमि पर एक ग्रामीण ने किसी दूसरी महिला को खड़ा कर उसकी जमीन विक्रय कर दी।जबकि उसने कोई जमीन नहीं बेची है। जब विरोध किया तो आरोपित मारपीट पर आमादा हो गए। इस दौरान राजस्व की सर्वाधिक शिकायते आई। एडीएम ने कहा जानकारी मिली है कि कुछ जन सेवा केंद्र तय स्थान पर नहीं चल रहे है। आय, मूल जाति के कागज अपने पास रख लेते है। समय पर नहीं भेजते है। उन्होंने यदि शिकायकर्ता शिकायत करता है तो लेखपाल व जनसेवा केंद्र संचालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने चकरोड पर कब्जे की शिकायतों पर भी संख्त निर्देश दिए और कहा यदि न्यायोचित निस्तारण नहीं किया तो संबंधित कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान 106 शिकायती पत्र आए जिसमें 22 का मौके पर निस्तारण किया गया। इस मौके पर एसडीएम रवींद्र सिंह, तहसीलदार विक्रम सिंह चाहर आदि विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]