नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बालश्रम को रोकने के लिए टीम ने मारा छापा, नौ दुकानदारों पर कार्यवाही – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

बालश्रम को रोकने के लिए टीम ने मारा छापा, नौ दुकानदारों पर कार्यवाही

filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; module: a; hw-remosaic: 0; touch: (-1.0, -1.0); modeInfo: Beauty ; sceneMode: NightHDR; cct_value: 0; AI_Scene: (-1, -1); aec_lux: 99.51514; hist255: 0.0; hist252~255: 0.0; hist0~15: 0.0;

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कायमगंज / फर्रुखाबाद :- जिलाधिकारी के निर्देश पर श्रम पर्वतन,जिला प्रोबेशन अधिकारी,चाइल्ड हेल्प लाइन का संयुक्त अभियान नगर में की गई छापामारी में ग्यारह दूकानों से नौ बाल श्रमिकों को पकड़ा गया। टीम ने नगर में घूम-घूम कर लोगों को बाल श्रम की रोकथाम करने और बाल श्रमिकों को शिक्षा के लिए स्कूल भेजने की नसीहत भी दी।
सोमवार दोपहर को जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला प्रोबेशन अधिकारी अनिल चन्द्र,श्रम पवर्तन अधिकारी अनिल कुमार एसटी फतेहगढ़ प्रभारी निरीक्षक हरिनन्दन ओझा,चाइल्ड हेल्प लाइन की संचालिका आकृति व ज्योति वन स्टाप सेन्टर की पूजा तथा बाल संरक्षण अधिकारी सचिन की संयुक्त टीमों ने नगर के पुलगालिब से अभियान की शुरूआत की। उन्होंने नगर के काजम खां स्थित शरीफ रेडीमेड,तहसील रोड छपट्टी स्थित अतुल रेडीमेड,काजम खां के एम साड़ी सेन्टर,अजीम रेडीमेड,बजरिया स्थित जैन गजक भंडार,बजरिया ठाकुरदार स्थित रस्तोगी जनरल स्टोर आदि पर जांच की जांच के दौरान यहां बाल श्रमिकों को काम करते देखा। दूकानों के चालान किए गए। वहीं टीम ने नगर में लोहाई बाजार मुख्य चौराहा,भूसा चौराहा ,पृथ्वीदरवाजा आदि स्थानों पर दूकानदारों,होटल व रेस्टोरेन्ट संचालकों को बाल श्रमिकों से काम न कराने और बाल श्रमिकों को स्कूल भेजने के लिए भी जागरूक किया। जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि शासन द्वारा इस्पाउन्सर सिप योजना के तहत जिन बच्चों के मॉ-बाप का निधन हो चुका है उन्हें स्कूल भेजन पर चार हजार रूपए देने की योजना है। हालांकि उन्होंने बताया कि यह अभियान आठ दिनों तक चलाया जाएगा। इसमें ब्लाक खण्ड शिक्षा अधिकारी व नायब तहसीलदार को भी साथ रहना था किन्तु वह परीक्षा की वजह से आज सहयोग नहीं कर सके।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]