नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे 9616953133 / 8318645910,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , मातृ – पितृ पूजन के साथ पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि – V News Live24

V News Live24

Latest Online Breaking News

मातृ – पितृ पूजन के साथ पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कायमगंज/ फर्रुखाबाद
नगर के एचओअकेडमी स्कूल में मातृ-पितृ पूजन करने के साथ ही छात्र-छात्राओं एवं समस्त शिक्षकों द्वारा पुलवामा में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें याद किया गया।
साहित्यकार प्रोफेसर रामबाबू मिश्रा ने कहा कि सामाजिक एवं सांस्कृतिक वेश में पश्चिमी सभ्यता बहुत ही बुरा प्रभाव डाल रही है शहीदों को याद कर उन्हें नमन करने से व्यक्तित्व में राष्ट्र की भावना जागती है। कवि पवन बाथम ने कहा प्रेम और धर्म से नहीं बड़े हैं मजहब और धर्म आओ मिलकर गाए सभी वंदे मातरम। कोतवाली प्रभारी जय प्रकाश पाल ने कहा की छात्र-छात्राओं में राष्ट्र और प्रेम की भावना जगाने के लिए शिक्षा बहुत ही अनिवार्य है ग्रामीण क्षेत्र के नौनिहालों को अच्छी और संस्कारी शिक्षा मिलनी चाहिए अंग्रेजी माध्यम के साथ-साथ भारतीय परंपरा व संस्कृति का ज्ञान कराना एक कुशल शिक्षकों का मार्गदर्शन बच्चों में संस्कार पैदा करता है। क्राइम इंस्पेक्टर संतोष अवस्थी ने कहा शहीदों को प्रत्येक देशवासियों को अपना आदर्श मारना चाहिए जिनका सिर्फ एक ही धर्म है देश की सुरक्षा प्रधानाचार्य शिव कांत शुक्ला ने कहा कि विद्यालय के सभी छात्र छात्राओं का प्रयास रहेगा की बच्चों को अंग्रेजी शिक्षा के साथ-साथ भारतीय संस्कृति का पूर्ण ज्ञान प्राप्त हुआ और वह अपने माता पिता और गुरुजनों का सम्मान करें जिसके लिए उनको प्रेरित भी किया गया है कार्यक्रम में प्रबंधक रजत कुमार रस्तोगी ,अध्यक्ष विनोद कुमार दुबे अरुण कुमार अवस्थी, शुभम रस्तोगी, राकेश, नैंसी भारद्वाज, गुलस्ता, अजीत शाक्य, रीता, दिव्या, इकरा, मुस्कान, सुशिल, विपिन, सुमन, तेजपाल, साकेत, खुशबू आदि उपस्थित रहे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now

[responsivevoice_button voice="Hindi Male"]