दोनों पक्षों को सुनने के बाद समस्या का सही निस्तारण करें अधिकारी
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
कायमगंज / फर्रुखाबाद :- तहसील सभागार में जिला अधिकारी आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में लगे संपूर्ण समाधान दिवस में 121 शिकायती प्रार्थना पत्र आए जिनमें से 16 शिकायती पत्रों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
शनिवार को तहसील सभागार में जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने आए हुए फरियादियों की शिकायतों को सुनकर उनके निस्तारण के लिए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस बीच मुख्य विकास अधिकारी अरविंद मिश्रा व पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी भी मौजूद रहे। क्षेत्र के अनूप कुमार पुत्र ओमप्रकाश निवासी हरियलपुर ने गांव के ही लोगों के पट्टे निरस्त करने की गुहार लगाई है उन्होंने कहा कि उनके पास 15-20 विघा जमीन पहले से ही मौजूद है ,इसी प्रकार सुधीर पुत्र पहलवान निवासी भूड़नगला ने गांव में विकास कार्य न होने की शिकायत की है उन्होंने कहा कि गांव के मुखिया और सचिव कागजों में कार्य को दर्शा देते है तहसील दिवस में काफी शिकायते करने के बाद भी अभी तक कोई भी विकास नहीं हुआ है,बिजली समस्या,अबैध कब्जा,राशनकार्ड जमीनी विवाद के शिकायती पत्र मुख्य रूप से आये। कुल 121 शिकायती पत्र आये जिनमें 16 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। उपजिलाधिकारी रवीन्द्रसिंह,सीओ संजय वर्मा,जल निगम जेई विनोद रहे,विधुत एक्सईन शिवशंकर, डीएफओ राजीव कुमार,डाक्टर राजीव कुमार,डाक्टर अनुराग गंगवार आदि अपनी स्वास्थ्य टीम के साथ मौजूद रहे।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space

